देश

सुपौल के श्राद्ध भोज में परोसी गई ‘मौत की दाल’! 150 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Supaul Food Poisoning Case: राजेश चौधरी/सुपौल: बिहार के सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक श्राद्ध भोज के दौरान खाने की दाल में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया. दूषित भोजन खाने की वजह से बच्चों समेत 150 से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र में छोटकेलाल यादव की पत्नी के श्राद्ध भोज में दाल में मरी हुई छिपकली मिलने से भोजन दूषित हो गया. इसे खाने से बच्चों और वयस्कों समेत 150 से अधिक लोग बीमार हो गए. सभी को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत अब खतरे से बाहर और स्थिर है (Supaul Bhoj Lizard).

श्राद्ध भोज में मरी हुई छिपकली मिली

बिहार के सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र में बीती देर रात श्राद्ध भोज खाने से 150 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. छोटकेलाल यादव की पत्नी के श्राद्ध भोज में करीब 500 लोग शामिल हुए थे. भोजन के दौरान अचानक दाल में एक मरी हुई छिपकली मिली, जिसके कुछ ही देर बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी.

अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती ( Supaul food poisoning)

भोज खाने वाले बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी और बेचैनी की शिकायत की, वहीं बड़ों को चक्कर और घबराहट होने लगी. गांव में अफरा-तफरी मचने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत बीमार लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज (Triveniganj Hospital) पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बीडीओ अभिनव भारती ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

150 से अधिक मरीजों का इलाज जारी

त्रिवेणीगंज अस्पताल के प्रभारी सुपरिटेंडेंट डॉ. इन्द्रदेव यादव ने बताया कि दाल में छिपकली मिलने की खबर से लोगों में डर फैल गया था. अस्पताल में 150 से अधिक मरीजों का इलाज जारी है, जिनमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक है. राहत की बात यह है कि डॉक्टरों की मुस्तैदी के बाद सभी मरीजों की स्थिति अब पूरी तरह स्थिर और खतरे से बाहर है (Jadiya Thana).

यह भी पढ़ें:  बेगूसराय में इंसानियत तार-तार: कलयुगी दादा ने मासूम से की दरिंदगी, देवदूत बनकर आए युवक ने बचाई जान

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago