प्रतीकात्मक तस्वीर
Delhi: अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भारत की विदेश नीति और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जंग का समर्थन किया है. जब नई दिल्ली ने 2019 में संविधान में एक अस्थायी प्रावधान अनुच्छेद 370 को खत्म करने के अपने फैसले की घोषणा की तो दुनिया ने पाकिस्तान द्वारा इसे लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार को खारिज कर दिया.
पाकिस्तान को दर किनार
इस साल 23 और 24 मई को श्रीनगर में होने वाली जी-20 बैठक से पहले पाकिस्तान द्वारा कश्मीर को लेकर किए जा रहे प्रचार को विश्व के तमाम देशों द्वारा कई तवज्जो नहीं दिया गया. वहीं भारत की स्वतंत्र विदेश नीति को पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान जैसे एक निंदक से भी सराहना मिली. पूर्व पाकिस्तानी पीएम ने अपने नागरिकों के हित में निर्णय लेने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रशंसा भी की. वहीं उन्होंने इस बात की घोषणा भी की कि पाकिस्तान पश्चिम का गुलाम है और अपने नागरिकों की भलाई के लिए साहसिक निर्णय लेने में असमर्थ है.
श्रीनगर में जी20 शिखर सम्मेलन
अनुच्छेद 370 को रद्द करने के ठीक तीन साल बाद, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने घोषणा की कि वह जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित करेगी. पाकिस्तान ने एक बार फिर नखरे दिखाते हुए फैसले का विरोध किया. इसने G20 देशों से श्रीनगर में आयोजित होने वाली बैठकों में शामिल नहीं होने का आह्वान किया, क्योंकि “जम्मू-कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है”, लेकिन G20 देशों में से किसी ने भी पाकिस्तान द्वारा किए गए शोर-शराबे पर कोई ध्यान नहीं दिया. उन्होंने इस साल 23 और 24 मई को श्रीनगर में होने वाली पर्यटन कार्य समूह की बैठक में अपनी भागीदारी की पुष्टि की और भारत के अनियंत्रित पड़ोसी के कश्मीर राग को नजरअंदाज कर दिया.
इसे भी पढ़ें: नहीं रहे दिग्गज कारोबारी व हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा, 87 साल की उम्र में लंदन में हुआ निधन
विश्व का भारत को समर्थन
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाले सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का समर्थन किया है और आतंकवाद के प्रति अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति की सराहना की है. आज की तारीख में पूरी दुनिया जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन कर रही है. इसने पाकिस्तान के दुष्प्रचार को खारिज कर दिया है और भारत का समर्थन किया है.
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…