दुनिया

नहीं रहे दिग्गज कारोबारी व हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा, 87 साल की उम्र में लंदन में हुआ निधन

SP Hinduja death: दिग्गज कारोबारी और हिंदुजा समूह के अध्यक्ष श्रीचंद परमानंद हिंदुजा का आज बुधवार को 87 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया. हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े एसपी हिंदुजा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. एसपी हिंदुजा के अलावा हिंदुजा परिवार में उनके तीन भाई और हैं, जिनके नाम गोपीचंद, प्रकाश और अशोक हैं. इसी साल 2023 में फरवरी महीने में उनकी पत्नी मधु हिंदुजा का भी निधन हो गया था.

परिवार ने दी निधन की जानकारी

उनके निधन की जानकारी देते हुए परिवार ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि “गोपीचंद, प्रकाश, अशोक और पूरे हिंदुजा परिवार को आज हमारे परिवार के संरक्षक और हिंदुजा समूह के अध्यक्ष श्री एसपी हिंदुजा के निधन की घोषणा करते हुए भारी दुख हो रहा है.”

शुरु से ही व्यापार में रुझान

श्रीचंद परमानंद हिंदुजा का जन्म आजादी से पूर्व कराची (पाकिस्तान) में साल 1935 में हुआ था. कारोबारी पिता के लड़के एसपी हिंदुजा का शुरुआत से ही व्यापार में रुझान था. इसी कारण मात्र 18 साल की उम्र से ही वे अपने पिता के व्यापार में उनका हाथ बटांने लगे थे. बाद में ब्रिटेन की नागरिकता लेते हुए वे वहीं लंदन में ही रहने लगे. उनकी दो बेटियां हैं जिनके नाम शानू और वीनू हैं.

इन ब्रांडों का मालिक है हिंदुजा परिवार

कारोबारी हिंदुजा परिवार देश में ट्रक बनाने के व्यापार के अलावा पावर, बैंकिंग, केमिकल्स, मीडिया और स्वास्थ्य क्षेत्र से भी जुड़ा है. इसके द्वारा चलाए जा रहे कंपनियों में ऑटो कंपनी अशोक लीलैंड और इंडसइंड जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं. वहीं विश्व के अमीरों की सूची जारी करने वाले ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, इस परिवार के चारों भाइयों के पास करीब 14 बिलियन डॉलर की सामूहिक संपत्ति है.

Rohit Rai

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

18 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

42 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

55 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago