देश

UP Politics: यूपी में राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा खो चुकी RLD, अब लोकसभा चुनाव से पहले जमीन तलाशने में जुटी, 19 मई से शुरू करेगी ये अभियान

सत्य प्रकाश सिंह

UP Politics: यूपी में राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा खो चुकी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) अब लोकसभा चुनाव के लिए 19 मई से सूबे में अपनी जमीन तलाशने के लिए उतरेगी. पार्टी मिशन- 2024 को टारगेट रख कर 19 मई से 9 जून तक बड़े स्तर पर यूपी में अभियान चलाने जा रही है. अपने अस्तित्व को बचाने के लिए आरएलडी अब आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है.

निकाय चुनाव के परिणामों के बाद आरएलडी अब 2024 लोकसभा चुनाव के मिशन पर जुट गई है. आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी समरसता अभियान चलायेगी. 19 मई से 9 जून तक चलने वाले समरसता अभियान के प्रथम चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ौत, धनौरा, नौगावां, फतेहपुर सीकरी, आगरा ग्रामीण, मुरादनगर, मोदीनगर, बिजनौर और चांदपुर विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है. इस अभियान में भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे और गांव- गांव जाकर लोगों में समरसता का संदेश देंगे.

ये भी पढ़ें- NIA Raid: खालिस्तान समर्थकों और माफियाओं के खिलाफ एक्शन, टेरर फंडिंग मामले में यूपी समेत 6 राज्यों में 100 से अधिक ठिकानों पर रेड

आखिरकार आरएलडी को अब ऐसा क्यों लगने लगा कि लोगों में समरसता की जरूरत है. इसका ताजा उदाहरण निकाय चुनाव रहा, जिसमें आरएलडी की मुख्य सहयोगी पार्टी सपा ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया था, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई महत्वपूर्ण सीटों पर दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार आमने-सामने हो गये, हालांकि दोनों ही पार्टियों ने विवाद आगे नहीं बढ़ने दिया. लेकिन इसका असर दोनों पार्टियों की सीटों पर साफ तौर पर देखा जा सकता है. यही कारण है कि आरएलडी को अब समरसता की याद आने लगी है.

आरएलडी को खिसकते नजर आ रहे वोटर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी अच्छी पकड़ रखने वाली आरएलडी को अपने वोटर खिसकते नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि पार्टी समरसता अभियान की शुरुआत भी इसी क्षेत्र से करेगी. प्रथम चरण में इस अभियान के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जायेगा. इसके बाद यह अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में चलाने की तैयारी है. वहीं 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने के लिए देश की कई विपक्षी पार्टियां एकजुट होने की कवायद में लगी हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अपनी खास पकड़ रखने वाली आरएलडी और मुख्य विपक्षी पार्टी सपा कितना गठबंधन धर्म निभाएंगी एक बड़ा सवाल है, लेकिन आरएलडी ने सपा से एक कदम आगे बढ़ाते हुए फिलहाल समरसता अभियान की शुरुआत कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

28 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

60 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

1 hour ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

1 hour ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

2 hours ago