देश

दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक का निधन, सड़क हादसे में गई जान

दुनिया के सबसे उम्रदराज और प्रेरणादायक मैराथन धावक फौजा सिंह (Fauja Singh) का सोमवार को दुखद निधन हो गया. 114 वर्षीय फौजा सुबह सैर के लिए निकले थे, उसी दौरान जालंधर (Jalandhar) में एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी. घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान देर रात उनका देहांत हो गया. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था.

मामले की जांच जारी

जालंधर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल पर तो गई ही साथ ही CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है ताकि दोषी पकड़ा जा सके.

पीएम मोदी ने दुख जताया

फौजा सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि फ़ौजा सिंह जी अपने अद्वितीय व्यक्तित्व और फिटनेस जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित करने के अपने तरीके के कारण असाधारण थे. वे अद्भुत दृढ़ संकल्प वाले एक असाधारण एथलीट थे. उनके निधन से बहुत दुःख हुआ. मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और दुनिया भर में उनके अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं.

कौन थे फौजा सिंह

फौजा सिंह का जन्म एक अप्रैल 1911 को पंजाब के ब्यास पिंड गांव में हुआ था. बचपन में वे इतने कमजोर थे कि 5 साल की उम्र तक चल भी नहीं पाते थे, लेकिन उन्होंने अपने हौसले से इस कमजोरी को अपनी ताकत बना लिया. विभाजन के समय के अनुभवों ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत कर दिया था..

100 साल की उम्र में टोरंटो मैराथन

1992 में पत्नी के निधन के बाद वे बेटे के पास लंदन (London) चले गए और वहीं से उनके जीवन का दूसरा अध्याय शुरू हुआ था. नियमित अभ्यास और दौड़ के जुनून ने उन्हें इतना ताकतवर बना दिया था कि उन्होंने 100 साल की उम्र में टोरंटो मैराथन (Toronto Marathon) पूरी कर ली थी. उन्होंने 8 घंटे 11 मिनट 6 सेकंड में दौड़ पूरी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बनाया था और दुनिया के पहले ऐसे शख्स बने जिन्होंने 100 वर्ष की उम्र में मैराथन दौड़ी.

राज्यपाल ने शोक जताया

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) ने फौजा सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा कि 114 वर्ष की उम्र में वे मेरे साथ नशा मुक्त रंगला पंजाब मार्च (Rangla Punjab) में शामिल हुए थे. उनका जीवन पंजाब के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है. फौजा सिंह भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके साहस, जज्बे और समर्पण की मिसाल हमेशा याद की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

8 minutes ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

16 minutes ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

23 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

24 minutes ago

अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी पर गूंजा राम नाम! अमित शाह ने युवाओं से किया आह्वान

Ashok Singhal Birth Centenary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के युवाओं…

33 minutes ago

‘रामकाज में कालनेमि बनकर घुसेंगे बाबरी के भक्त!’: CM योगी का बड़ा बयान, Bajrang Dal को अलर्ट रहने की चेतावनी

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम मंदिर आंदोलन के…

41 minutes ago