देश

नेपाल से छोड़े गए सैलाब से पूर्वांचल में हाहाकार, इस जिले में फसल, घर, पशु और जिंदगी सब तबाह

यूपी में बाढ़ और बारिश का रूद्र रूप देखने को मिला है बस्ती में बाढ़ के कारण अब तक 70 गांव की एक लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित हुई है. बता दें कि घाघरा नदी में अचानक आई बाढ़ से हजारों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई जिससे करीब 70 गांव प्रभावित हुए हैं. वहीं नेपाल से छोड़े गए हजारों क्यूबिक पानी के कारण पूर्वांचल के कई जिले प्रभावित हुए हैं. बस्ती में सरयू नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया जिसने निचले इलाकों में जबरदस्त तबाही मचा रखी है. हालांकि जिला प्रशासन लगातार राहत और बचाव के कार्य में लगा हुआ है. लोगों ने अपने घरों की छतों पर शरण ले रखी है.

जिले में सबसे ज्यादा प्रभावित में अशोकपुर, लोहर बर्दिया, माझा कला, माझा किता अव्वल, कल्याणपुर, बाघानाला जैसे गांव शामिल है. वही अशोकपुर गांव में फंसे 5000 लोगों में से ही प्रशासन ने 4000 लोगों का रेट क्यों कर उन्हें बाहर निकाल लिया है. हालांकि इस बीच जनजीवन पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त हो चुका है इंसानों के अलावा जानवरों के लिए भी बड़ी परेशानी है.

वहीं इसको लेकर जिला प्रशासन पर गांव वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं .गांव वालों का कहना है कि उनके खाने-पीने समेत कई सुविधाएं प्रशासन नहीं मुहैया करा पा रहा है. लोगों का कहना है कि राशन समेत कई जरूरी चीजें बाढ़ की चपेट में आने से सब कुछ बह गया है. ऐसे में प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है .हालांकि इलाके के एसडीएम ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि युद्ध स्तर पर राहत और बचाव काम जारी है, प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है . SDRF की टीम और 50 मोटर बोट, 250 नाव बाढ़ क्षेत्र के 50 किलोमीटर क्षेत्र तक अपना काम लगातार रहीं हैं. हालांकि गनीमत यह रही कि भारी बाढ़ की चपेट होने के बावजूद अभी तक किसी की जान को कोई खतरा नहीं पहुंच सका है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग, जानें राहुकाल चौघड़िया मुहूर्त समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन कृष्ण चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि और चतुर्दशी…

6 minutes ago

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

8 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 hours ago