देश

बारिश के बाद यूपी में बढ़ने लगे डेंगू के मामले, परेशान करने वाले हैं आंकड़े

उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर थमते ही अब डेंगू का खतरा मंडराने लगा है. हर दिन बढ़ते आकंड़े में इजाफा देखने को मिल रहा है. बीते 14 दिनों में लगभग 1800 डेंगू के मरीज मिले है. जबकि 2 मरीज की मौत हो गई है.हर दिन 100 से अधिक मरीज मिल रहे हैं. डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय टीम अलर्ट मोड पर है. आंकड़ो की माने तो सितंबर महिने में 1820 मरीज पाए गए थे. लेकिन 15 अक्टूबर यह आंकड़ा बढ़कर 3607 तक पहुंच गया है. मरीजों की संख्या में बढ़ते इजाफे की वजह पिछले दिनों रुक-रुक कर हुई बारिश को माना जा रहा है. डेंगू के बढ़ते को देखते हुए इन इलाको में बचाव कार्य चल रहा है.

केंद्र की टीम सोमवार को इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद सहित आसपास के जिलों में निरीक्षण करने पहुंची है. जहां बचाव कार्य का निरीक्षण करेगी लापरवाही मिलने पर बचाव कार्य में जुटी टीम को गाइड भी करेगी. संयुक्त निदेशक (डेंगू) डा. विकास सिंघल ने कहा कि इस अभियान के तहत डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है. पिछले साल के मिले आंकड़ो के मुताबिक इस साल आंकड़ो में इजाफा हुआ है. पिछले साल 14 अक्टूबर तक 15317 मरीज मिले थे, जबकि इस साल 3607  मिले हैं. पिछले 14 दिन के हालात छोड़ दें तो प्रदेश में मरीजों की संख्या बेहद कमी आई थी, लेकिन सप्ताह भर में इन आंकड़ो में बढ़ोत्तरी हुई है.

प्रयागराज में अधिकतम मामले, दूसरे स्थान पर लखनऊ

डेंगू के सर्वाधिक मामले प्रयागराज में मिले है जहां 503 मरीज पाए गए हैं. दूसरे स्थान पर लखनऊ है जहां 440 मरीज मिले है , गाजियाबाद में 362, जौनपुर में 361 और वाराणसी में 130 मरीज मिले हैं. वहीं अमरोहा, कासगंज, मथुरा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत में एक भी मरीज नहीं मिले है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

2 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

5 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

20 minutes ago

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

44 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

53 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

1 hour ago