स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने सनातन धर्म पर बोलते हुए कहा की सनातन धर्म से अधिक सहिष्णुता कहीं नहीं है. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने वैश्विक पटल पर भारत की उपस्थिति को लेकर कहा की भारत का गौरव आज पूरी दुनिया में बढ़ रहा है. उन्होंने कहा की भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संवर्द्धन के क्षेत्र में सबको काम करना चाहिए.
युवा वर्ग चले प्रभु राम के दिखाए मार्ग पर
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रभु राम के दिखाए हुए मार्ग पर युवा वर्ग को चलना चाहिए और भारत माता के वैभव को बढ़ाने हेतु काम करना चाहिए. सनातन धर्म की महत्ता बताते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म हमे सबका सम्मान करना सिखाता है. उन्होंने कहा की भारत की ओर आज पूरी दुनिया देख रही है.
राम राज्य हो रहा है मजबूत
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से भारत में राम राज्य मजबूत हो रहा है. संस्कृत भाषा को लेकर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की हमे संस्कृत भाषा के संवर्द्धन हेतु मिलकर काम करना होगा. सरकार के साथ आमलोगों को भी अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए तो प्रगति तेजी से होगा.
धर्म परिवर्तन एक गंभीर बीमारी
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश हित में सबको सजगता से काम करना होगा. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारत माता के प्रति अपने दायित्व के निर्वहन हेतु सबको सजग रहना होगा. छत्तीसगढ़ की भूमि के बारे में बोलते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है यहां की भूमि पूजनीय है. वहीं राज्य में धर्म परिवर्तन को लेकर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन एक गंभीर बीमारी के रूप में पल रहा है. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सबको मिलकर धर्म परिवर्तन को रोकने हेतु काम करना होगा.
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…