देश

UP : मोहर्रम का जुलूस निकाल रहे थे तभी हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, लगी भीषण आग, 2 जिंदा जले, 52 घायल

Amroha Tajiya Fire Incident: उत्‍तर प्रदेश के अमरोहा में मोहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां मुस्लिम अनुयायियों द्वारा निकाला जा रहा ताजिया एक हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसके कारण तेज धमाका हुआ और आग लग गई. जब तक लोग वहां से भाग पाते, आग की लपटें आसमान छूने लगी थीं. आग की लपटों और करंट की चपेट में आने से कई लोग आग की चपेट में आए. 2 जने जिंदा जल गए. करंट से दर्जनों घायल भी हो गए.

जुलूस में हादसे की सूचना पाकर DM राजेश कुमार त्यागी और SP आदित्य लांग्हे समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराने पर 52 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. दो लोगों की जान जा चुकी है, वहीं कई की हालत गंभीर है. झुलसने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं.

अमरोहा के गांव पतई खालसा की घटना
यह घटना डिडौली कोतवाली इलाके के गांव पतई खालसा की है. एक बुजुर्ग ने बताया कि शनिवार को लोग मोहर्रम के 10वें दिन ताजिया निकाल रहे थे. ताजिए को शाम को कर्बला में दफन करना था. सैकड़ों मुस्लिम, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, वे ताजिया के साथ आगे बढ़ते जा रहे थे. तभी दोपहर साढ़े 3 बजे ताजिया करीब 25 फीट ऊंची हाईटेंशन लाइन से टकरा गया.

यह भी पढ़ें: रील बनाने के चक्कर में सनकी युवकों ने लोगों की जान डाली जोखिम में, बुलेट को पेट्रोल से नहलाया, वीडियो वायरल, अमरोहा की घटना

चंद सेकेंड में झुलस गए दर्जनों लोग
हाईटेंशन लाइन से टकराने पर ताजिया में आग लगी और फिर काफी देर तक आग की लपटें उठती रहीं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिजली के कारण ताजिया में तेज धमाका हुआ था, और चंद सेकेंड में बहुत-से लोग झुलस गए. इसके बाद वहां भगदड़ मच गई. कई लोगों ने खेतों की ओर भागकर जान बचाई. घटनास्थल से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर किसी का भी कलेजा दहल जाएगा.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

45 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago