दिल्ली में पड़ेगा घना कहोरा (फोटो फाइल)
Weather Update: अक्टूबर महीने में देश भर के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखा. देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में जहां आज सुबह हल्की ठंड और कुछ इलाकों में कुहासा दिखा. वहीं मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उत्तर भारत के कुछ राज्यों में आज बारिश की संभावना है. वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. बता दें कि उत्तराखंड में 15 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक मौसम विभाग ने धमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर बाकि जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
हालांकि देश के कई इलाकों में गर्मी अभी भी अपना असर दिखा रही है. वहीं मानसून की जल्द विदाई के बाद गुलाबी सर्दी का आगमन हो चुका है. पश्चिमी विक्षाेभ के फिर से सक्रिय होने से मौसम अपना रंग दिखा रहा है. आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पारा करीब 20 डिग्री नीचे आ सकता है.
दिल्ली-एनसीआर मौसम का यह रहेगा हाल
दिल्ली-एनसीआर को लेकर मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज रात में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. कल यानी की 16 अक्टूबर और और 17 अक्टूबर को हल्की ठंड महसूस हो सकती है. बातकरें उत्तर प्रदेश की तो यहां कई जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है. राज्य की राजधानी लखनऊ में आज के दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें: Assembly Election: मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, देखिए लिस्ट
इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के ताजा अपडे़ के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाको में बारिश होने की संभावना है. वहीं 17 अक्टूबर से मौसम साफ होते जाएगा. पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में भी 15 से 18 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी का मौसम विभाग का अनुमान है. राजस्थान में 15 से 17 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है तो जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक यहां के कई जिलों में तापमान में कमी आएगी. 15 अक्टूबर को राज्य के पश्चिमी, उत्तरी, और पूर्वी हिस्सों में बादल के गरजने के साथ हल्की बारिश की संभावना है.
Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
111 Year Old Woman Longevity Secret: ब्राजील की 111 वर्षीय यूनिस दा सिल्वेरा ने अपनी…
Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…
सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…
US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…