देश

Assembly Election: मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, देखिए लिस्ट

छत्तीसगढ़- मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे. वहीं छत्तीसगढ़ के 30 प्रत्याशियों का नाम जारी किया गया है. भूपेश बघेल पाटन सीट से तो वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सिंह अंबिकापुर से चुनाव लड़ेंगे.

छत्तीसगढ़ में चरण 7 नवंबर को होगा

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा. पहला चरण 7 नवंबर को होगा. जिसमें 20 सीटों पर वोटिंग होगी. इसके बाग अगला चरण 17 नवंबर को होगा. इस दौरान राज्य की 70 सीटों पर मतदान होगा. 3 दिसंबर को वोटों की गणना की जाएगी.

25 मौजूदा विधायकों का टिकट कट सकता है

दूसरी तरफ सियासी जानकार दावा कर रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में सत्ता विरोधी लहर चल रही है. जिससे पार पाने के लिए कांग्रेस करीब 25 मौजूदा विधायकों का टिकट काट सकती है. ये वो विधायक हैं, जिनके काम से न तो जनता खुश है और न ही पार्टी का शीर्ष नेतृत्व. ऐसे में इन मौजूदा विधायकों की दावेदारी पर तलवार लटक रही है.

प्रदेश में चल रही सत्ता विरोधी लहर

सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में एंटी इनकमबेंसी को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश ईकाई को रणनीतिक तौर पर फैसले लेने के लिए छूट दे दी है, जिससे चुनावों में पार्टी को कोई नुकसान न हो. इस मुद्दे को फीडबैक मिलने के बाद सीएम बघेल और स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर पार्टी के आलाकमान ने उठाया है.

यह भी पढ़ें- BJP On Congress: “पप्पू बेचारा बल्ले को ही समझता गिटार”, बीजेपी ने पोस्टर जारी कर I.N.D.I. Alliance पर कसा तंज

सभी मंत्रियों को दिया जाएगा टिकट

वहीं इकॉनामिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि पार्टी ने फैसला किया है कि भूपेश सरकार के सभी मंत्री चुनाव लड़ेंगे. उन्हें भूपेश पर पूरा भरोसा है. सरकार कैंपेन के जरिए जनता के बीच किए गए कामों को लेकर जाना चाहती है. ऐसे में वह किसी भी मंत्री का टिकट काटने के पक्ष में नहीं हैं, जिससे विपक्षी पार्टी बीजेपी को कोई मौका मिले.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

6 minutes ago

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

16 minutes ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

29 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

30 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

1 hour ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

1 hour ago