दुनिया

Israel Hamas War: हिज्बुल्लाह की धमकी के बाद अमेरिका का बड़ा ऐलान, इजरायल की मदद के लिए दूसरा युद्धपोत रवाना

इजरायल-हमास के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है. इजरायली सैनिक गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी कर रहे हैं. जिसमें अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस जंग में आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के शामिल होने के ऐलान ने अमेरिका की टेंशन बढ़ा दी है. जिसे देखते हुए अमेरिका ने इजरायली सेना की मदद के लिए एक और महाविनाशक युद्धपोत को भेजने की घोषणा की है. इस युद्धपोत को इजरायल के आसपास तैनात किया जाएगा.

अमेरिका ने दूसरा युद्धपोत भेजने का फैसला किया

युद्धपोत भेजे जाने की जानकारी देते हुए पेंटागन ने बताया कि हिज्बुल्लाह या ईरान को हमास का साथ देने से रोकने के लिए अमेरिका ने दूसरा युद्धपोत भेजने का फैसला किया है. युद्धपोत के तैनाती के आदेश भी दे दिए गए हैं. अमेरिकी युद्धपोत आइजनहावर स्ट्राइक ग्रुप को अमेरिकी यूरोपीय कमान क्षेत्र में पहले से निर्धारित अभ्यास में हिस्सा लेना था, लेकिन इसी बीच पेंटागन ने फैसला बदल दिया. अब इस युद्धपोत की तैनाती गेराल्ड फोर्ड स्ट्राइक ग्रुप के साथ भूमध्यसागर में होगी.

दोनों देश के नेता संपर्क में हैं

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार इजरायली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू के संपर्क में हैं. दोनों नेताओं के बीच अब तक पांच बार फोन पर बात हो चुकी है. बाइडेन को नेतन्याहू युद्ध से जुड़ी पल-पल की जानकारी दे रहे हैं. अमेरिका ने युद्ध शुरू होने के बाद ही इजरायल के समर्थन में मजबूती से खड़े होने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas war: इजरायल-फिलिस्‍तीन में फंसे नागरिकों के लिए भारत ने बनाया कंट्रोल रूम, 24 घंटे रहेगी सुविधा, यहां करें संपर्क

हिज्बुल्ला ने हमास के समर्थन का ऐलान किया

गौरतलब है कि बीते दिन लेबनान आंतकी संगठन हिज्बुल्लाह ने दावा किया था कि उसके लड़ाकों ने विवादित क्षेत्र में स्थिकत इजरायल की पांच चेक पोस्ट पर हमले किए हैं. इजरायल और लेबनान के बीच शेबा फार्म्स का इलाका विवादित माना जाता है. जिसपर इजरायल अपना दावा करता है. इससे पहले भी हिज्बुल्लाह इजरायली सेना को अपना निशाना बना चुका है. हिज्बुल्लाह ईरान समर्थित एक मिलिशिया समूह है. जिसने हमास का समर्थन करने की घोषणा की है. इसके अलावा ईरान ने भी इजरायल को गाजा पट्टी पर हमले रोकने की चेतावनी दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर वार्ता: पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर जोर, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस का मिला निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…

15 minutes ago

इंडिया आईटीएमई 2026: ग्रेटर नोएडा में जुटेगा दुनिया का टेक्सटाइल जगत, 40 से ज्यादा देशों की होगी भागीदारी

India ITME 2026: इंडिया आईटीएमई 2026 इस दिसंबर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा…

30 minutes ago

AIIMS में क्यों भर्ती करना पड़ा केजरीवाल का कटआउट? भरे मंच से अमित शाह ने सबको बताया

Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…

48 minutes ago

कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग

Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…

1 hour ago