देश

2024 में टी20 क्रिकेट में इन भारतीय कप्तानों ने बिखेड़े हैं जलवे, इनके नाम दर्ज है सर्वाधिक रन

भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ सफल टी20 सीरीज के बाद श्रीलंका के दौरे पर जाएगी, जहां उनको 3 मैचों की टी20 सीरीज के साथ आगाज करना है. इस सीरीज में भारत का कप्तान कौन होगा, इस बात को लेकर उत्सुकता है. माना जा रहा है हार्दिक पांड्या टी20 टीम की कमान संभालेंगे. अगर ऐसा होता है तो ये लगातार तीसरा टी20 इवेंट होगा, जहां भारत का एक और अलग कप्तान होगा.

टीम इंडिया इससे पहले रोहित शर्मा की अगुवाई में टी20 विश्व कप और शुभमन गिल की कमान में जिम्बाब्वे सीरीज खेल चुकी है. रोहित शर्मा टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. टी20 क्रिकेट में भारत के कई युवा खिलाड़ी कप्तानी में अपने जलवे बिखेर चुके हैं. इसका कारण आईपीएल है जहां भारतीय कप्तानों ने कई फ्रेंचाइजी टीम की कमान संभाली हुई है. साल 2024 में बतौर टी20 कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं.

शुभमन गिल इस मामले में नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 141 के स्ट्राइक रेट के साथ 596 रन बनाए हैं. उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के अलावा, हाल ही में सम्पन्न हुई सीरीज में भारत की कमान भी संभाली थी. चेन्नई सुपर किंग्स के युवा ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे नंबर पर आते हैं, जिन्होंने 142 के स्ट्राइक रेट के साथ 583 रन बनाए हैं.

संजू सैमसन तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 153 के तेज स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 531 रन बनाए हैं. सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है. भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने 505 रन बनाए हैं. हालांकि उनका स्ट्राइक 136 का ही रहा है। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक्सीडेंट के बाद शानदार वापसी की है. उन्होंने कप्तान के तौर पर टी20 में 446 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 155 का रहा है.

इस लिस्ट में टीम इंडिया के अगले संभावित टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या का नाम टॉप-5 में शामिल नहीं है. उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी. हालांकि भारतीय टीम की कप्तानी के उनके पिछले अनुभव और ऑलराउंड क्षमता के साथ, वह एक बार फिर टीम इंडिया की कप्तानी के दावेदार हैं.

ये भी पढ़ें- मुकेश कुमार के ‘चौके’ के साथ भारत ने 4-1 से जीती जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज, गिल की कप्तानी में लहराया तिरंगा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

18 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

53 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

58 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

1 hour ago