देश

जेपी नड्डा ने शराब नीति को लेकर AAP पर बोला बड़ा हमला, कहा- सामने आ गया ‘AAP’दा लूट मॉडल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस दौरान राजनीतिक दलों के बीच एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की शराब नीति पर तीखा प्रहार किया है.

नड्डा ने “X” (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “सत्ता के नशे में चूर, कुशासन में मस्त. ‘आप’दा का लूट मॉडल पूरी तरह सामने आ गया, वह भी शराब जैसी चीज पर. कुछ ही हफ्तों में उन्हें वोट देकर सत्ता से बाहर किया जाएगा और उनके कुकर्मों के लिए दंडित किया जाएगा.”

शराब नीति से 2026 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा

जेपी नड्डा ने अपनी पोस्ट में कैग (CAG) की लीक हुई रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जानबूझकर ऐसी नीतिगत गलतियां की गईं, जिससे सरकारी खजाने को 2026 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, शराब नीति में बड़ी गड़बड़ियां थीं, जिसमें आप नेताओं को फायदा पहुंचाने के लिए घूस दी गई.

डिप्टी सीएम सिसोदिया पर भी आरोप

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की अगुवाई वाले मंत्रियों के समूह (ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स) ने जानकारों की सलाह को नजरअंदाज कर फैसले लिए. इसके अलावा, इन नीतिगत बदलावों के लिए तत्कालीन उपराज्यपाल (LG) की मंजूरी भी नहीं ली गई थी.

प्रत्याशियों की सूची पर नजर

चुनाव नजदीक आते ही सभी दल पूरी तरह चुनावी मोड में आ गए हैं. हालांकि, भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है. भाजपा ने अब तक 41 और कांग्रेस ने 22 उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. माना जा रहा है कि भाजपा आज अपनी दूसरी सूची जारी कर सकती है. इस चुनाव में मुकाबला केवल आप और भाजपा के बीच ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी पूरी ताकत से मैदान में उतर रही है.


इसे भी पढ़ें- Milkipur Bypoll: बसपा चुनाव में नहीं लेगी हिस्सा, अब BJP और SP के बीच होगा सीधा मुकाबला


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

19 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

39 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

55 minutes ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

2 hours ago