देश

Pankhuri Pathak: तिहाड़ जेल के पास से चोरों ने उड़ाई पंखुड़ी पाठक की फॉर्च्यूनर कार, 30 मिनट होती रही चोरी

Pankhuri Pathak: राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की चर्चित नेता पंखुड़ी पाठक की SUV कार कल शाम को चोरी हो गई थी. जिसको लेकर पंखुड़ी पाठक काफी नाराज नजर आ रही हैं और उन्होने अपनी भड़ास ट्वीट के जरिए दिल्ली पुलिस पर निकाली है. कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर सीसीटीवी(CCTV) फुटेज की एक वीडियो पोस्ट करते हुए दिल्ली पुलिस पर बिफर पड़ीं है.

उन्होने अपने ट्वीट में जानकारी दी है कि उनकी गाड़ी दिल्ली की तिहाड़ जेल के पास खड़ी हुई थी, तभी चोरों ने उनकी कार को चुरा लिया.

पंखुड़ी ने ट्विटर पर पोस्ट किया CCTV वीडियो

पंखुड़ी पाठक ट्विटर पर एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखती हैं कि कल रात जनकपुरी की एक मेन रोड से हमारी फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी हो गई. आधे घंटे तक बिना खौफ के चोरों का गिरोह आता जाता रहा और गाड़ी खोलने और चुराने का प्रयास करता रहा. गाड़ी बैंक के सामने खड़ी थी जहां लाइन से कई बैंक हैं, फिर भी चोर आराम से गाड़ी चुरा ले गए और दिल्ली पुलिस सोती रही गई.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चोरी काफी देर से कार को खोलने की कोशिश करता है लेकिन कुछ देर बाद वो डोर खोलने में सफल हो जाता है और आसानी से कार को लेकर फरार हो जाते है. ये सारी घटना CCTV में कैद हो गई.

पंखुड़ी पाठक ने लगाए आरोप

कार चोरी होने के बाद पंखुड़ी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए हैं. उन्होने कहा कि कार उस बैंक के सामने खड़ी थी जहां कई बैंक हैं, चोरों ने कार चुरा ली, जबकि दिल्ली पुलिस सोती रही. कांग्रेस नेता ने लिखा, “अगर तिहाड़ जेल के ठीक सामने मेरी कार चोरी हो गई, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि बाकी शहर की क्या हालत होगी”. कांग्रेस नेता ने कहा कि करीब आधे घंटे तक कार चोरी करने का प्रयास किया गया. पहले तो चोरों ने ताला तोड़ने का हर संभव प्रयास किया लेकिन जब ताला नहीं टूटा तो वे वहां से निकल गए. थोड़ी देर बाद वे कार से लौटे और ताला तोड़कर कार चोरी कर ली. बता दें कि घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago