kailash vijayvargiya
MP Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है. विजयवर्गीय ने ट्विटर पर अखबार की कटिंग को पोस्ट करते हुए लिखा कि हम पप्पू यूंही नहीं है, टंट्या मामा को फांसी 1889 में दी गयी और हमें अभी तक बताया गया था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना सितंबर 1925 में की गयी थी. उन्होंने आगे लिखा है कि हमें शुक्रगुजार होना चाहिए पप्पू जी का, जिन्होंने 1889 में भी आरएसएस के होने की जानकारी को हम सब के सामने ला दिया. गजब की जानकारी है इनके पास.
दरअसल, कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) गुरुवार को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के बोरगांव से प्रारंभ हुई. इस दौरान राहुल गांधी ने जनजातीय जननायक टंट्या मामा की जन्मस्थली बडौदा अहीर पहुंचे और एक सभा को संबोधित करते हुए आरएसएस पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय जननायक टंट्या मामा को जब अंग्रेजों ने फांसी दी थी, तब कांग्रेस ने विरोध किया था, लेकिन आरएसएस ने अंग्रेजों का समर्थन किया था.
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस बयान के बाद बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर पलटवार किया. विजयवर्गीय ने कहा कि हमें बताया गया था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना 1925 में हुई थी. हमें शुक्रगुजार होना चाहिए पप्पू जी का, जिन्होंने 1889 में भी आरएसएस के होने की जानकारी को हम सब के सामने ला दिया. गजब की जानकारी है इनके पास.
ये भी पढ़ें : UP News: गोरखपुर को विकास की नई रफ्तार देंगे CM योगी, हजारों करोड़ की योजनाओं से बदलेगी शहर की तस्वीर
बता दें कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना केशव भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ 27 सितंबर 1925 को विजयदशमी के दिन बलराम हेडगेवार ने की थी. इस साल संघ अपने 97 साल पूरे कर लेगा और 2025 में ये संगठन 100 साल का हो जाएगा. नागपुर के अखाड़ों से तैयार हुआ संघ मौजूदा समय में विराट रूप ले चुका है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…