Bhediya Movie Review Varun Dhawan (फोटो इंस्टाग्राम)
Bhediya Movie Review: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ( Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) सिनेमाघर में आज रिलीज हो चुकी है. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस के बीच इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटमेंट है. वरुण और कृति ने फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. सितारों ने जगह-जगह जाकर भेड़िया को प्रमोट किया है.
बता दें कि क्रीचर कॉमेडी बॉलीवुड के लिए एक नया जॉनर है. अपनी फिल्मों के जरिए डायरेक्टर अमर कौशिक की हमेशा से कोशिश रही है कि वो अपने दर्शकों को एक अलग मिजाज की फिल्म से इंट्रोड्यूस करवा सकें. वरुण धवन की भेड़िया भी इसी कोशिश का हिस्सा है. इस क्रीचर फिल्म में अमर की कॉमेडी का तड़का कितने परफेक्ट तरीके से लग पाया है.
मेट्रो सिटी दिल्ली के भास्कर (वरुण धवन) को अरुणाचल प्रदेश जीरो में रोड बनाने का प्रोजेक्ट सौंपा गया है. ज्यादा प्रॉफिट कमाने की लालच में भास्कर जंगलों के बीच से रास्ता निकालने का प्लान बना रहा है. हालांकि भास्कर को इसकी जानकारी नहीं है कि जो महज उसके लिए प्रोजेक्ट है,
वो वहां के लोगों की जिंदगी है. प्रोजेक्ट के सिलसिले में अरुणाचल के जीरो पहुंचे भास्कर की मुलाकात पांडा (दीपक डोबरियाल) से होती है, जो लोकल लोगों और भास्कर के बीच कम्यूनिकेटर का काम करता है. इसी बीच पांडा उन्हें एक अफवाह ‘विषाणु’ की जानकारी देता है. जिससे भास्कर को पता चलता है कि जंगल में एक ‘विषाणु रहता है, वो उन लोगों का शिकार करता है, जो जंगल को हानि पहुंचाने की कोशिश करते हैं. काम के सिलसिले में जंगल से गुजर रहे भास्कर भेड़िये की चपेट में आ जाते है.और बचते-बचाते उसे भेड़िया काट लेता है.
हालांकि इसके बाद से भास्कर की जिंदगी बदल जाती है क्योंकि उसे एहसास होता है कि उसमें भेड़ियों वाली शक्ति आ गई है. इच्छाधारी भेड़िया बन चुके भास्कर को इस मुसीबत से छुड़ाने में जनार्दन (अभिषेक बनर्जी), जेमिन (पालिन कबाक) और वेट डॉक्टर (कृति सेनन) मदद करते हैं. भेड़िया से क्या भास्कर आम इंसान बन पाता है? क्या वो प्रोजेक्ट बनाने में कामयाब होता है?
वरुण धवन के फैंस के लिए यह फिल्म ट्रीट से कम नहीं है. अपने फेवरेट एक्टर को भेड़िये के रूप में देखकर वो निराश नहीं होंगे. ओवरऑल यह फिल्म एक एंटरटेनमेंट के साथ-साथ गहरा मैसेज भी दे जाती है, जिसे समझना जरूरी है.
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…