देश

Sakshi Maharaj: “ये देश जितना हिंदुओं का है उतना मुसलमानों का” साक्षी महाराज बोले- भगवान श्रीराम हैं मुस्लिमों के पूर्वज

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इसी कड़ी में अब उन्होंने एक और बयान देकर हलचल पैदा कर दी है. उन्नाव पहुंचे बीजेपी सांसद ने कहा कि भघवान श्रीराम मुसलमानों के पूर्वज हैं. मुसलमान पुराने हिंदू हैं. इस बात को अब मुस्लिम समुदाय धीरे-धीरे समझने लगा है. साक्षी महाराज के इस बायन के बाद एक बार फिर से मुसलमानों के सनातन धर्म से जुड़े होने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

मुसलमान अरब देश से नहीं आए हैं- साक्षी महाराज

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि इकलौते हम है जो सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु की धारणा के साथ समस्त संसार के कल्याण की बात करते हैं. साक्षी महाराज ने कहा कि मुसलमान अरब देश से नहीं आए हैं. वे यहीं के रहने वाले हैं, ये देश जितना हिंदुओं का है उतना मुसलमानों का भी है.

“INDIA भ्रष्टाचारियों का ठगबंधन है”

विपक्ष के गठबंधन INDIA पर हमला बोलते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि ये गठबंधन सत्य सनातन वैदिक हिंदू धर्म को समाप्त करने लिए बनाया गया है. उन्होंने कहा कि ये भ्रष्टाचारियों का ठगबंधन है. इसमें ज्यादातर वे लोग हैं जो देश का इस्लामीकरण, ईसाईकरण करना चाहते हैं. ये वही लोग हैं जो मजहब के नाम पर बंटवारा करना चाहते हैं. अगर जवाहर लाल नेहरू न होते तो देश का बंटवारा नहीं हुआ होता.

यह भी पढ़ें- Ghosi By-Polls LIVE: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, घोसी उपचुनाव पर टिकी हैं सबकी निगाहें

मुसलमानों के पूर्वज भगवान श्रीराम हैं- साक्षी महाराज

वहीं हिंदू राष्ट्र बनाए जाने के सवाल पर सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. मजहब के नाम पर ही देश का बंटवारा हुआ. अब इस सच्चाई को खुद मुसलमान भी मानने लगे हैं कि जो मुसलमान यहां हैं वे अरब से नहीं बल्कि यहीं के हैं. भगवान श्रीराम उनके पूर्वज हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

37 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

1 hour ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

1 hour ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

1 hour ago