देश

हफ्ते में दूसरी बार स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा असर: केजरीवाल

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी भरा मेल मिला है. यह 6 स्कूल ऐसे हैं जिनमें धमकी भरा मेल मिला है और पुलिस जांच में जुट गई है. इन स्कूलों में भटनागर पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार, कैंब्रिज स्कूल, श्रीनिवासपुरी, डीपीएस, ईस्ट ऑफ कैलाश, साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी, दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल, सफदरजंग एनक्लेव और वेंकटेश पब्लिक स्कूल, रोहिणी शामिल हैं.

इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि हम अपने सभी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को फॉलो कर रहे हैं. मेल की जांच की जा रही है.

अरविंद केजरीवाल ने किया पोस्ट

इस मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि “इसी हफ़्ते में दूसरी बार दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी मिली है, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो बच्चों पर कितना बुरा असर पड़ेगा? उनकी पढ़ाई का क्या होगा?” गौरतलब है कि दिल्ली में हो रही घटनाओं को देखते हुए आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. सोशल मीडिया, जन सभा, पदयात्रा इन सभी जगह पर आम आदमी पार्टी के नेता लोगों के बीच पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के खराब होने का हवाला लगातार दे रहे हैं.

केंद्र सरकार पर हमलावर है आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी इस मुद्दे को जोर-जोर से उठाया था. उन्होंने कहा था कि लगातार घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. कई गैंग दिल्ली में ऑपरेट कर रहे हैं और दिल्ली गैंगस्टर की राजधानी बनती जा रही है. लेकिन केंद्र सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए हैं.


इसे भी पढ़ें- दिल्ली में स्कूलों को एक बार फिर मिली बम की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम


अरविंद केजरीवाल ने कहा था- दिल्ली में हमने स्कूल, अस्पताल, सड़कें और बिजली ठीक करने की जिम्मेदारी पूरी की है लेकिन केंद्र सरकार और गृह मंत्री से दिल्ली की क़ानून व्यवस्था संभाली नहीं जा रही है. दिल्ली में हत्याएं और बम ब्लास्ट हो रहे हैं. दिल्ली में कानून व्यवस्था का यह हाल हो गया है कि आज हर कोई डरा हुआ है. लोगों को वसूली के फोन आ रहे हैं. महिलाओं का रेप कर हत्या की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago