वोटर कार्ड आवेदन
Delhi New Voter Card: राजधानी दिल्ली में कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने है. चुनाव आयोग ने इसकी तैयारिया जोरो-शोरों से शुरू कर दी है. दिल्ली में कुल 1.5 करोड़ से भी ज्यादा रजिस्टर्ड वोटर है. यह वोटर्स विधानसभा चुनाव में नई सरकार किसकी इस बात का फैसला करेंगे. चुनाव आयोग की तरफ से पहले वोटर लिस्ट जारी की जाएगी.
वोटर लिस्ट में जिन लोगों के नाम होंगे वहीं चुनाव के दौरान वोट डाल सकेंगे. ऐसे में अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और आपने अभी तक वोटर कार्ड नहीं बनवाया है तो चुनाव से पहले ये काम जरूर पूरा कर लीजिए वरना आप वोट नहीं डाल सकेंगे. चलिए आपको बताते हैं नए वोटर कार्ड के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं?
चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई जानकारी में बताया गया है कि पिछले 10 महीनों में दिल्ली के अंदर 3.8 प्रतिशत वोटरों की बढ़ोतरी हुई है. यानी लिस्ट में 4,83,817 नए वोटर के नाम जोड़े गए हैं. दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटे है. ऐसे में अगर आप 18 साल से ऊपर हैं और दिल्ली के निवासी है लेकिन अब तक आपने वोटर कार्ड नहीं बनवाया है तो आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: EPFO मेंबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें कब से मिलेगी सुविधा
ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलता है. इस नंबर का इस्तेमाल करके आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं. आवेदन जमा होने के बाद इसे अलग-अलग लेवल्स पर वेरीफाई के लिए भेजा जाता है. सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपका वोटर आईडी कार्ड तैयार कर दिया जाता है. इसके बाद, कुछ दिनों के अंदर आपका वोटर आईडी आपके घर पर भेज दिया जाता है. जब आपका वोटर आईडी भेजा जाता है, तो इसकी सूचना आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए भेजा जाता है.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…