देश

आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली में स्कूलों को मिली धमकी के बाद मुंबई स्थित आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एक महीने में ये दूसरी बार है जब ऐसा हुआ है. इस संबंध में आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल आया है. मेल रूसी भाषा में है. जिसमें आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी देने की बात कही गई है.

इस मामले में माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

19 नवंबर को मिली थी धमकी

19 नवंबर को ही आरबीआई के कस्टमर केयर के नंबर पर फोन आया था. इसमें भी बम से उड़ाने की बात कही गई थी. इस दौरान फोन करने वाले ने खुद को लश्कर ए तैयबा का सीईओ बताया था. यही नहीं, धमकी देने वाले शख्स ने फोन रखने से पहले कहा था कि पीछे का रास्ता बंद कर दो, क्योंकि इलेक्ट्रिक कार खराब हो चुकी है.

लगातार मिल रहीं हैं धमकियां

बता दें कि देशभर के कई सरकारी प्रतिष्ठानों को इस तरह से बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. शुक्रवार को दिल्ली के छह निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस संबंध में स्कूल को ईमेल आया है. दिल्ली पुलिस ने खुद इस बात की पुष्टि की है. धमकी मिलने के बाद जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, वहां बड़ी संख्या में पुलिसबलों को तैनात कर दिया गया है.

स्कूलों को भेजे ईमेल में कहा गया है, “हम आपको यह सूचित कर रहे हैं कि आपके स्कूल परिसर में कई विस्फोटक सामग्री लगाईं जा चुकी हैं. हमें बहुत ही अच्छे से पता है कि आप अपने स्कूल में प्रवेश करने वाले बच्चों के बैग की जांच नहीं करते हैं.”

पैरेंट्स टीचर मीटिंग के दिन का अलर्ट

ई-मेल में आगे कहा गया है, ” विस्फोटक स्कूल सहित आसपास के लोगों को नुकसान पहुंचाने की अपने अंदर पर्याप्त क्षमता रखता है. इसके अलावा, हमें यह जानकारी मिली है कि आज से 14 दिसंबर तक, यानी कल, दोनों दिनों में, एक अपेक्षित पैरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) और खेल दिवस पर मार्च भी होने वाला है. इस एक्टिविटी में एक सीक्रेट डार्क वेब ग्रुप शामिल है और कई रेड रूम भी हैं. बम इमारतों को नष्ट करने और लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त हैं.”


इसे भी पढ़ें- दिल्ली में स्कूलों को एक बार फिर मिली बम की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम


धमकी में आगे कहा गया है, “13 दिसंबर 2024 और 14 दिसंबर 2024, ये दोनों दिन में आपके स्कूल में बम धमाके हो सकते हैं. 14 दिसंबर को एक निर्धारित टीचर-पैरेंट्स मीटिंग है और इस दिन बम विस्फोट होने का बड़ा फायदा है. बम धमाका 13 दिसंबर को किया जाएगा या 14 दिसंबर को ये बात गोपनीय है. लेकिन, यह निश्चित है कि बम अभी लगाए गए हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

7 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

7 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

7 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago