देश

PFI के खिलाफ बोलने पर इस शख्स को मिल रही है सीमा पार से मार डालने की धमकी

देशभर में NIA और ED द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कई ठिकानों पर छापेमारी और उनके काडरों की गिरफ्तारी से हड़कंप मचा हुआ है. पीएफआई की ओर से बाकायदा एक बयान जारी करते हुए इस कार्रवाई को असंवैधानिक और फासीवादी बताया गया है. जांच एजेंसियों ने  ने पीएफआई के 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया.पीएफआई ने आज केरल बंद का आयोजन किया जिसमें कई जगहों पर तोड़फोड़ की खबर है. इस बीच पता ये चला है कि सूफी खानकाह एसोसिएशन के प्रेसीडेंट कौसर हसन मजीदी को सीमा पार से जान से मारने की धमकियां मिली हैं और उन्होंने इस सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को खत लिखा है. कौसर हसन मजीदी वही शख्स हैं जो पीएफआई के खिलाफ लगातार बोलते रहे हैं.कानपुर में हुए फसाद के बाद उन्होंने पीएफआई को प्रतिबंधित किये जाने की मांग की थी.

सूफी खानकाह एसोसिएशन के अध्यक्ष कौसर हसन मजीदी ने पीएफआई पर बहुत संगीन आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले दो सालों से पीएफआई आईएसएईएस के लिए आतकी पैदा कर रहा है.मतलब ये कि पीएफआई हिंदुस्तान में जिहाद की फैक्ट्री तैयार करने में लगा था जिसका जिसका मुख्यालय केरल में है जहां से सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं.

मजीदी ने कहा कि पीएफआई जिस तरह की विचारधारा रखती है, वो देश के लिए ठीक नहीं है। यह संगठन देश के खिलाफ काम कर रहा है. इसने पिछले दो सालों से आईएसआईएस के लिए भारत में लड़ाकों की भर्ती की. मजीदी ने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया समाज में जहर घोलने का काम कर रहा है.

मजीदी ने कहा कि पीएफआई के लोग मुस्लिम युवाओं को बहलाकर आतंकी बना रहे थे। उन्हें देश के खिलाफ युद्ध के लिए तैयार कर रहे थे. धर्म परिवर्तन के जरिए ये आईएसआईएस के लिए तैयार कर रहे थे. मजीदी ने कहा कि पीएफआई को बैन करने की मांग हम काफी समय से करते आ रहे हैं, लेकिन इसे बैन करना कोई ठोस कदम नहीं होगा, क्योंकि जब तक इस तरह की विचारधारा पर लगाम नहीं लगाई जाती, तब तक ऐसे संगठन इसी प्रकार देशविरोधी कार्यों में शामिल रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

7 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

50 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

59 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago