भारतीय बैंकों ने ग्राहकों को  चेताया, सिर्फ आधिकारिक ऐप उपयोग करने के दिए निर्देश

भारतीय बैंकों ने अपने ग्राहकों को ऑन-लाइन हो रहे धोखाधड़ी से बचने के लिए चेताया है. बैंकों ने अपने कस्टमरों से कहा है कि बैंक के ऑन लाइन ऐप को इस्तेमाल करते समय यह सुनिश्चित जरुर कर लें कि यह बैंक का आधिकारिक ऐप है या नहीं. बैंकों ने अपने ग्राहकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि, बैंक के आधिकारिक ऐप स्टोर के अलावा किसी दूसरे स्त्रोत से ऐप को डाउनलोड बिल्कुल भी ना करें. बैंक ने अपने निर्देशों में कहा है कि, SOVA Android Trojan का इस्तेमाल करते हुए एक नए प्रकार के मोबाइल बैंकिंग मैलवेयर अभियान द्वारा बैंकिंग ग्राहकों के लिए लागू किया जा रहा है. जब यूजर्स अपने नेट-बैंकिंग ऐप्स पर लॉग इन करते हैं और बैंक खातों तक पहुंचते हैं तो यह मैलवेयर क्रेडेंशियल्स को कैप्चर कर लेता है. SOVA का नया एडीसन 200 से अधिक मोबाइल एप्लिकेशन को संचालित करता हुआ प्रतीत होता है, जिसमें बैंकिंग ऐप और क्रिप्टो वॉलेट शामिल हैं.

संदिग्ध वेबसाइट की  लिंक को ना खोलें

बैंकों में हो रहे ई-फॉड से बचने के लिए भारतीय बैंक जरुरी कदम उठा रहें हैं. बैंकों ने य़ूजर्स को सलाह दी है कि वे किसी दूसरे वेबसाइटों से ऐप डाउनलोड न करें. इसके अलावा नियमित रूप से अपने एंड्रॉइड डिवाइस को नवीनतम पैच के साथ अपडेट करें. बैंकों ने अपने निर्देश में यह भी कहा है कि, आपके मोबाइल फोन में या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में किसी संदिग्ध वेबसाइट का लिंक  आता है तो उसे क्लिक बिल्कुल भी ना करें. दरअसल पिछले कुछ समय से ऑन-लाइन बैंकिंग में धोख-धड़ी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. जिसकी शिकायतें बैंकों में आए दिन कराई जा रही हैं. इससे निपटने के लिए भारतीय बैंकों ने अपने ग्राहकों को सावधान रहनेे को कहा है. ऑन-लाइन नेटवर्क पर ऐसी काफी चीजें चल रही है जिसको रोकने के लिए भारतीय बैंक अपने ग्राहकों को जागरूक कर रहे हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

29 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago