फोटो-सोशल मीडिया
UP News: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में इन दिनों वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋंतभरा के 60वें जन्म दिन के मौके पर षष्ठीपूर्ति महोत्सव कार्यक्रम जारी है. इस मौके पर भाजपा के बड़े दिग्गज लगातार पधार रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, जिनको आयोध्या का नाम लेने से और वहां जाने पर संकोच होता था, आज वही लोग अयोध्या जा रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर हमें भी निमंत्रण मिला होता तो हम भी अयोध्या जरूर जाएंगे. ये ही तो परिवर्तन है.
इस मौके पर सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी को लेकर भी बड़ी बात कही. उन्होंने मथुरा में आह्वान करते हुए कहा, आप अपनी ताकत दिखाएंगे तो परिवर्तन भी दिखेगा. इसी के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी को लेकर आगे बोले कि, अब संघर्ष से नहीं संवाद से हर समस्या का समाधान निकलेगा. उन्होंने आगे कहा कि, “मोदी सरकार में भारत का सम्मान बढ़ा है. एक नया भारत दिख रहा है, जो लोग अयोध्या का नाम लेने से कतराते थे वो अब कह रहे हैं कि हमें निमंत्रण मिलेगा तो हम भी वहां जाएंगे, ये बड़ा बदलाव है.” इस मौके पर अयोध्या में हुए विकास को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पहले सिंगल रेलवे लेन अयोध्या जाती थी और चार रेलवे लेन जाती है. अब अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी उद्घाटन हो गया है. एक स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने स्वयं किया है. साथ ही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सीएम योगी ने कहा कि, 22 जनवरी को राम मंदिर प्रतिष्ठा के बाद आप देखेंगे तो आपको अयोध्या नगरी में जाकर ऐसा लगेगा कि आप त्रेता युग में पहुंच गए हैं. आपको त्रेता युग याद आ जाएगा.
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: कौन हैं अरुण योगीराज, जिनकी तराशी भगवान श्रीराम की मूर्ति होगी गर्भ गृह में स्थापित?
मथुरा में सीएम योगी ने अयोध्या का जिक्र करते हुए कहा कि, अयोध्या अब पूरी तरह से बदल चुकी है. उन्होंने आगे कहा कि, 22 जनवरी को जब आप अयोध्या जाएंगे तो आपको वहां पर त्रेता युग की अनुभूति होगी. उन्होंने आगे कहा कि, श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी विवाद का हल संघर्ष से नहीं संवाद से होगा. प्रदेश की हर बड़ी समस्या का समाधान होगा. सीएम योगी ने राम मंदिर आंदोलन के दिनों की याद दिलाते हुए कहा “जब राम मंदिर आंदोलन चल रहा था, उस समय विश्व हिंदू परिषद संतों के साथ मिलकर आंदोलन को शक्ति प्रदान कर रहा था. जिस दिन श्रीराम का आह्वान होगा उसी दिन अपने आप इसका हल निकल जाएगा.
बता दें कि इस मौके पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और साध्वी ऋतम्भरा भी मौजूद रहीं और इस मौके पर संविद् गुरुकुलम् बालिका सैनिक स्कूल का लोकार्पण हुआ.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतोष…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…