संजय निषाद का राहुल गांधी पर निशाना.
Sanjay Nishad Targeted Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद सोमवार को बुलंदशहर पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, जो आज भारत के खिलाफ बोलने वालों के साथ खड़े हैं, कल आतंकवादियों के साथ होंगे. पूर्व सीएम एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्पेशल ठाकुर फोर्स (एसटीएफ) वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा, सात जून 2015 में रेल आंदोलन में 60 हजार लोग शामिल थे.
उस समय पुलिस ने गोलीबारी की थी, तो वह कौन सी फोर्स थी? आखिर निषाद के बेटे को कौन मारा था. बहुत जातियों के लोगों के एनकाउंटर हुए हैं, उनके लिए आवाज क्यों नहीं निकली, अपराधी की कोई जाति नहीं होती अगर अपराधी को आप जाति बिरादरी का मानते हैं, इसका मतलब आप की सरकार व आप की पार्टी अपराधी है.
राहुल गांधी को आतंकी कहे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा यह तो दुनिया में जग जाहिर है झूठ, भय, भ्रम फैलाना आजकल विपक्ष का काम है. झूठ की खेती करके उस पर फसल उगाना चाहते हैं, लेकिन अब यह समाज मूर्ख नहीं है. दुनिया में भारत के विरोध में बोलने वालों के साथ खड़ा रहना, भारत की राष्ट्रीयता पर प्रश्न करना, राष्ट्रवाद के खिलाफ रहना और उसके खिलाफ बोलना गलत है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा, इन्होंने बहुत देर कर दी आते-आते, इससे पहले ही उनको इस्तीफा दे देना चाहिए था. कोर्ट ने कह दिया है कि केजरीवाल शून्य हैं, ना साइन कर सकते हैं, ना फाइल पास कर सकते हैं, ऐसे में अधिकारविहीन शून्य मुख्यमंत्री रहकर क्या करेगा? मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री जनता का अभिभावक होता है, अभिभावक ही भ्रष्टाचारी हो जाए, तो उसे रहने का क्या अर्थ.
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…
बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…
Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…