देश

अमूल के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन के लिए अहमदाबाद पहुंचे PM मोदी, बोले- महिलाएं डेयरी सेक्टर की रीढ़ की हड्डी

Pm Narendra Modi Gujarat Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं. यहां वे अमूल फेडरेशन के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे. पीएम मोदी ने यहां खुली जीप में सवार होकर पूरे स्टेडियम में चक्कर लगाया. इस दौरान उनके साथ गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने अमूल की 50 साल की यात्रा पर बनी डाॅक्यूमेंट्री देखी. इसके बाद उन्होंने पूरे गुजरात से आए 1 लाख किसानों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने संबोधन से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम के हाॅल में अमूल के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन के अवसर पर लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

पीएम ने स्टेडियम में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के डेयरी सेक्टर की एक बड़ी विशेषता है कि यहां सब कुछ महिलाएं ही करती हैं. हमारी बेटियां और हमारी बहने हैं. डेयरी सेक्टर में काम करने वाले 70 प्रतिशत लोग हमारी बहन-बेटियां हैं. इसलिए महिलाओं को डेयरी सेक्टर की रीढ़ कहा जा सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि 50 साल पहले गुजरात के गांवों में जो पौधा लगाया गया था, वह आज एक बड़ा बरगद का पेड़ बन गया है. इस पेड़ की शाखाएं अब पूरे देश में फैल गई हैं. साथ ही दुनिया में भी. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ की स्वर्ण जयंती पर आपको बधाई.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत की आजादी के बाद, देश में कई ब्रांड आए, लेकिन अमूल जैसा कोई नहीं. अमूल पशुपालकों की पहचान बन गया है. अमूल का मतलब विश्वास है. अमूल का मतलब है विकास, अमूल का मतलब है जन भागीदारी, अमूल का मतलब है किसान सशक्तिकरण, अमूल का मतलब है आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरणा, अमूल का मतलब है बड़े सपने, बड़े संकल्प और बड़ी उपलब्धियां.

पीएम ने आगे कहा कि दूरदर्शिता से लिए गए फैसलों से आने वाली पीढ़ियों का भाग्य कैसे बदला जाता है, इसका भी उदाहरण अमूल है.आज ये एक अनुकरणीय मॉडल है. सरकार-सहकारिता समन्वय. ऐसे प्रयासों के कारण आज हम सबसे बड़े दूध उत्पादक देश हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

4 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

10 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

27 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

29 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

41 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

55 minutes ago