देश

UP News: “अगर हमने ऐसा नहीं किया तो हम सब मारे जाएंगे…” कानपुर में राम जानकी मंदिर और भाजपा नेता को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कम्प

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर भीड़भाड़ वाले इलाके मेस्टन रोड स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मंदिर परिसर में किसी ने एक धमकी भरा पोस्टर चस्पा किया है जिसमें मंदिर को बम से उड़ाने के बारे में लिखा गया है. इसी के साथ पोस्टर में बीजेपी नेता रोहित साहू को भी जान से मारने की धमकी दी गई है. साथ ही ये भी लिखा हुआ है कि अगर हमने ऐसा नहीं किया तो हम सब मारे जाएंगे. इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है मामले की छानबीन शुरू कर दी है. साथ ही आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी खंगाला जा रहा है.

मालूम हो कि कानपुर में मेस्टन रोड इलाका घनी बस्ती का है. यहां पर हर तबके के लोग रहते हैं. इसी के साथ कई बड़ी दुकाने भी हैं. इसी इलाके में भव्य रामजानकी मंदिर स्थित है. खबर सामने आ रही है कि, मंदिर में पोस्टर मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस को सूचना दी गई. तो वहीं आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है. साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है. तो वहीं इस धमकी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए हैं तो वहीं मंदिर परिसर के आस-पास किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. इसी के साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं इलाके के लोगों का कहना है कि यह बहुत ही गंभीर मामला है. सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. बता दें कि मंदिर परिसर में कुछ धमकी भरे पत्र चस्पा थे तो कुछ जमीन में पड़े हुए थे. बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान यहां मंदिर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी के बाद ये घटना सामने आई है.

ये भी पढ़ें- CM योगी की घोषणा पारुल के लिए बनी संजीवनी, गोल्ड जीतकर पूरा किया बचपन का सपना

ये लिखा है धमकी भरे पोस्टर में

बता दें कि मंदिर परिसर में चस्पा धमकी भरे पोस्टर में लिखा है, “राम जानकी मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा. बीजेपी नेता रोहित साहू को भी जान से मार दिया जाएगा. अगर हमने ऐसा नहीं किया तो हम सब मारे जाएंगे.” बता दें कि रोहित साहू मंदिर के ट्रस्टी भी हैं. इस मामले के सम्बंध में रोहित साहू ने कहा है कि मुझे सुबह ही इन धमकी भरे पत्रों के बारे में जानकारी मिली थी. जब मैं मंदिर में पहुंचा तो धमकी भरे पर्चे देखकर डर गया. किसी भी संभावित स्थिति से बचने के लिए मैने दरवाजे बंद कर दिए और पुलिस बैरिकेड्स लगा दिए. इसी के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी.

दर्ज की जाएगी रिपोर्ट

पुलिस ने इस सम्बंध में कहा है कि, इस धमकी भरे पत्र में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा. इसमें कुछ आपत्तिजनक बातें भी लिखी हैं. मामले की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

11 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

16 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

35 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

57 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago