बिहार की सरकार में बीजेपी की वापसी
बिहार में तमाम सियासी उथल-पुथल के बाद आज (28 जनवरी) नीतीश कुमार ने सुबह सीएम की कुर्सी से इस्तीफा देने के बाद शाम को 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. पूरे दिन बिहार की राजनीति में हलचल मची रही. शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा तमाम बीजेपी नेता शामिल हुए. नीतीश कुमार के साथ डो डिप्टी सीएम ने शपथ ली, जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा शामिल हैं.
बीजेपी बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जातीय समीकरण साधने की पूरी कोशिश की है. जिसे ध्यान में रखकर दो कुर्मी, दो भूमिहार और महादलित को कैबिनेट में शामिल किया गया है. नीतीश कुमार खुद कुर्मी बिरादरी से आते हैं, इसके अलावा भूमिहार समुदाय से डिप्टी सीएम बनाए गए विजय सिन्हा और मंत्री पद की शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी भी भूमिहार जाति से आते हैं. इसके अलावा, सम्राट चौधरी कुशवाहा (कोयरी जाति) समुदाय से ताल्लुक रखते हैं.
बीजेपी ने बिहार को साधने के लिए जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा है. जिसमें बीजेपी ने कुर्मी के 2 मंत्री, भूमिहार जाति के 2, राजपूत से एक, यादव जाति से भी एक मंत्री गया है. इसके अलावा पिछड़ा, अतिपिछड़ा और महादलित से भी एक-एक मंत्री बनाए गए हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्मी समुदाय से आते हैं, वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भूमिहार तो सम्राट चौधरी कोयरी जाति से आते हैं. वहीं मंत्री बनाए गए विजय कुमार चौधरी भूमिहार जाति के हैं. इसके अलावा विजेंद्र यादव, प्रेम कुमार कहार, श्रवण कुमार कुर्मी समाज से, सुमित सिंह राजपूत हैं और संतोष सुमन महादलित वर्ग से आते हैं.
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार 9वीं बार बने बिहार के CM, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने दिलाई शपथ, राजभवन में लगे मोदी-मोदी के नारे
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को 9वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई. मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी.”
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…