देश

Allahabad University: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल के बाद तीन FIR, कई बाइकों को लगा दी गई थी आग, कमिश्नर बोले- लेंगे एक्शन

Allahabad University: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार को हुई हिंसा के बाद अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक समेत आठ छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. इसके अलावा छात्रों की ओर से सुरक्षाकर्मियों और सुरक्षा गार्ड की ओर से छात्रों पर भी केस दर्ज कराया गया है.

सोमवार को विश्वविद्यालय (Allahabad University) में फीस वृद्धि और छात्र संघ बहाल किए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने विरोध किया. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई. छात्रों ने सुरक्षाकर्मी पर फायरिंग करने का भी आरोप लगया, जबकि सुरक्षाकर्मी प्रभाकर सिंह ने पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था. जिसके बाद भारी संख्या में छात्र इक्ठ्ठा हो गए और विश्वविद्यालय में आगजनी और तोड़फोड़ की.

अब तक दर्ज हुए तीन मुकदमें

इस मामले में अब तक तीन मुकदमा दर्ज किए गए है. एक मुकदमा विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों पर दर्ज कराया गया है. हालांकि इसके अलावा छात्रों की ओर से सुरक्षाकर्मी पर, तो वहीं सुरक्षाकर्मी ने छात्रों पर भी मुकदमा दर्ज कराया है.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों पर दर्ज कराया केस

विश्वविद्यालय प्रशासन (Allahabad University) की ओर से पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक, राहुल पटेल, अजय सम्राट, अभिषेक यादव, नवनीत सिंह, हरेंद्र यादव, आयुष प्रियदर्शी और सत्यम कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. ये एफआईआर कर्नलगंज थाने में आईपीसी की धारा 147, 323, 336, 427, 435, 504 और 392 के तहत दर्ज कराई गई है.

सुरक्षा गार्ड ने भी छात्रों पर दर्ज कराया एफआईआर

इसके साथ ही सुरक्षा गार्ड प्रभाकर सिंह की ओर से छात्रों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है. तो वहीं, छात्रों की ओर से दर्ज कराए गए केस में सुरक्षाकर्मी प्रभाकर सिंह समेत तीन नामजद और 43 अज्ञात सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

ये भी पढ़ें : Allahabad University: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल, गाड़ियों में तोड़फोड़, बाइकों में लगाई आग, सुरक्षा गार्ड पर फायरिंग का आरोप

वीडियो के आधार पर की जाएगी जांच- पुलिस आयुक्त

वहीं, छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि पूर्व छात्र के मुताबिक यह बैंक में किसी काम से आया था जिसके बाद इनकी कॉलेज के गार्ड और छात्रों से झड़प हुई. इनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज़ किया जा रहा है. स्थिति नियंत्रण में है और जो भी वीडियो साक्ष्य प्राप्त होंगे उस आधार पर जांच की जाएगी. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

39 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

50 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

1 hour ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

1 hour ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago