चीन
Coronavirus in China: चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है. चीन की जनता द्वारा विद्रोह की स्थिति बना देने के बाद प्रशासन ने नियमों में ढील तो दी लेकिन इसके कारण कोरोना बेकाबू हो गया है. चीन की राजधानी बीजिंग के मुर्दाघरों में कोरोना के कारण लाशों का ढेर लगा है. सूत्रों के अनुसार बीजिंग के श्मशान स्थलों पर अचानक से काम बढ़ गया है. इसी बीच अमेरिका के एक शोध संस्थान ने इस बात का दावा किया है कि साल 2023 में चीन में कोरोना का महाविस्फोट होने जा रहा है. चीन के लिए ये दावे क्यों डराने वाले हैं, आइए इस पर बात करते हैं.
चीन और दुनिया की इतनी जनसंख्या हो सकती है संक्रमित
चीन और दुनिया में कोरोना को लेकर महामारी विशेषज्ञ एरिक फिगल डिंग (Eric Feigl-Ding) की भविष्यवाणी काफी डरावनी है. एरिक फिगल डिंग ने इस बात का दावा किया है कि कोरोना के कारण लगे प्रतिबंध हटने के बाद से चीन की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. महामारी विज्ञानियों के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले 90 दिनों में चीन की 60 प्रतिशत जनसंख्या और दुनिया की 10 फीसदी आबादी कोरोना से संक्रमित हो सकती है. वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या लाखों में हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: Google सर्च पर टूटा 25 साल पुराना रिकॉर्ड, पूरी दुनिया एक ही चीज Search कर रही थी
पहले के दावे भी हुए हैं सच
एरिक फिगल डिंग के इन दावों का पता तो आने वाले समय में चलेगा, लेकिन इससे पहले 2021 में कोरोना विस्फोट को लेकर उनका दावा सही साबित हुआ था. एरिक फिगल डिंग का दावा है कि चीन में अब कोरोना केस के दोगुना होने में अब कई दिन नहीं लगेंगे. चीन में कोरोना को लेकर कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में कोरोना के केस घंटे में दोगुने हो सकते हैं.
दावों में इसे भी बनाया गया आधार
एरिक फिगल डिंग उदाहरण देते हुए अपनी बात समझाते हैं और बताते हैं कि इस समय बीजिंग में लगातार अंतिम संस्कार हो रहे हैं. मुर्दाघर ठसाठस भरे हुए हैं. मौजूदा हालात में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन का लक्ष्य है कि संक्रमण बढ़ रहा है तो बढ़ने दो, इससे मौतें भी ज्यादा होंगी, जिससे जल्दी पीक आएगा और फिर जल्दी उत्पादन भी शुरू होगा.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…