Photo- FIFA World Cup (@FIFAWorldCup)/Twitter
Lionel Messi Argentina: दुनिया भर में अर्जेंटीना के फैंस के लिए काफी यादगार क्षण था, जब उनकी टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में फ्रांस के खिलाफ जीत दर्ज की. इस धमाकेदार जीत के साथ इतिहास में तीसरी बार टूर्नामेंट के विजेता के रूप में अर्जेंटीना की टीम उभरी. लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के लिए भी यह एक बड़ा क्षण था क्योंकि उन्होंने अपने 16 साल के लंबे इंतजार के बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा किया. वो भी अपने अंतिम वर्ल्ड कप में. अब टीम ट्रॉफी के साथ अपने देश लौटी है, जहां फैंस ने उनका तालियों के साथ स्वागत किया.
अर्जेंटीना की गली-गली में जश्न मनाया जा रहा है
अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स से जो जश्न की जो तस्वीरें आई हैं, वो हैरान कर देने वाली हैं. सड़कों पर लाखों की संख्या में फैंस जमा है और अपनी टीम कि इस यादगार जीत का जश्न मना रहे हैं. अर्जेंटीना के लोग अपनी टीम के इस जीत से काफी खुश हैं, वैसे तो दुनिया भर में मेसी के फैंस की कमी नहीं है. लेकिन अर्जेंटीना के लोगों कि खुशी सबसे बड़ी और उसका सेलिब्रेशन भी सबसे बड़ा है.
ये भी पढ़ें: Lionel Messi Records: मेसी के कदमों में पूरी दुनिया, सिर्फ ट्रॉफी नहीं जीती, बनाए कई धाकड़ रिकॉर्ड
बता दें कि वर्ल्ड कप इतिहास में अर्जेंटीना ने अपना तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया है. इसके पहले, अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 में खिताब जीता था. इसके अलावा अर्जेंटीना तीन बार 1930, 1990, 2014 में उपविजेता रह चुकी है.
मेसी का सपना पूरा
कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. 36 साल बाद मिली इस जीत के साथ ही लियोनेल मेसी का वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हो गया. वहीं, अर्जेंटीना की जीत का जश्न भारत में भी मनाया गया और इस जीत के बाद फैंस सड़कों पर उतर आए. स्टार अर्जेंटीना खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में गोल्डन बॉल पुरस्कार जीता. वह विश्व कप के इतिहास में ग्रुप स्टेज, राउंड ऑफ़ 16, क्वार्टर फ़ाइनल, सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…