बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट
Balasore Train Accident: सीबीआई ने 2 जून को बालासोर ट्रेन दुर्घटना के सिलसिले में शुक्रवार को तीन रेलवे कर्मियों को हिरासत में लिया है. यह जानकारी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है. इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है.अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने बालासोर जिले में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल) अरुण कुमार महंत, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद अमीर खान और तकनीशियन पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, इन रेल अधिकारियों आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 201 (सबूत नष्ट करना) के तहत गिरफ्तार किया गया है. यह दुर्घटना ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन के पास हुई, जिसमें 293 लोग मारे गए. 287 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि 6 लोगों ने अस्पतालों में दम तोड़ा. दुर्घटना में तीन ट्रेनें शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक रुकी हुई मालगाड़ी आपस में टकाराई थी.
दुर्घटना के दिन जो भी हुआ उसकी कड़ियां जोड़ने की कोशिश में जुटी है. एजेंसी ने रेलवे के पर्यवेक्षी और फील्ड स्टाफ के साथ-साथ ट्रेनों को चलाने में आवश्यक उपकरणों के आपूर्तिकर्ताओं सहित कई स्टेकहोल्डर्स की पहचान करके सूची तैयार की है. बहनगा बाजार स्टेशन से जुड़े अधिकारियों को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में रहने के लिए कहा गया है.
बताते चलें कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालासोर रेल हादसे के बाद कहा था कि हादसे की आपराधिक एंगल से सीबीआई जांच करेगी क्योंकि रेलवे ने इस हादसे के पीछे तोड़फोड़ या बाहरी हस्तक्षेप की आशंका जताई है. इस हादसे के बाद तीन जून को ओडिशा पुलिस ने बालासोर राजकीय रेलवे पुलिस थाने में केस दर्ज किया था. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण ये हादसा हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…
Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…
Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…
कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…