देश

दिल्ली के एक इंस्टीट्यूट में बारिश का पानी भरने से तीन छात्रों की डूबने से मौत, स्वाति मालीवाल ने उठाए सवाल

दिल्ली में शनिवार शाम हुई बारिश से राजेंद्र नगर इलाके में स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भर गया. बेसमेंट में पानी भरने से यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों में दो छात्राएं भी शामिल हैं.

छात्रों ने किया प्रदर्शन

छात्रों की मौत के बाद अन्य छात्र सड़क पर उतर आए हैं. रविवार को ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्रों ने मृतकों को इंसाफ दिलाने के लिए विरोध-प्रदर्शन किया. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने घटना पर दु:ख जताया. उन्होंने कहा, “राजधानी में तीन छात्रों की बेसमेंट में डूबने से हुई मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा? पता चला है कि स्टूडेंट दस दिन से बार-बार ड्रेन साफ करने की डिमांड कर रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.”

भ्रष्टाचार ने ले ली छात्रों की जान

उन्होंने कहा, “अवैध बेसमेंट बिना भ्रष्टाचार के कैसे चल सकते हैं, एक्स्ट्रा फ्लोर कैसे डल जाते हैं, कैसे हो सकता है कि बिना पैसे खाए सड़क-नालियों के ऊपर कब्जे हो जाते हैं. स्पष्ट है कि कोई सुरक्षा नियम का पालन करने की जरूरत नहीं, पैसा दो और काम हो जाता है. बस हर दिन एसी रूम में बैठक करते रहो. ग्राउंड पर कोई काम करने को तैयार नहीं है. कुछ दिन पहले पटेल नगर में करंट लगने से हुई मौत से भी कुछ नहीं सीखा.”

इस बीच दिल्ली पुलिस ने तीन छात्रों की मौत पर बयान जारी किया है. दिल्ली पुलिस ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुई. खोज और बचाव अभियान के खत्म होने के बाद तीन शव बरामद किए गए हैं. उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.”

यह भी पढ़ें- तिहाड़ जेल में ऐसा कैसे हुआ? 100 से ज्यादा कैदी HIV पॉजिटिव मिले, 10 हजार कैदियों की जांच, रिपोर्ट आने पर मचा हड़कंप

इस घटना पर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने दु:ख जताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, “दिल्ली में शाम हुई भारी बारिश के कारण एक दुर्घटना की खबर है. राजेंद्र नगर में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट की बेसमेंट में पानी भरने की खबर है. दिल्ली फायर विभाग और एनडीआरएफ मौके पर है. दिल्ली की मेयर और स्थानीय विधायक भी वहां पर हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

12 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

15 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

1 hour ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

2 hours ago