यूटिलिटी

अगर लास्ट डेट तक नहीं भर पाए ITR तो जुर्माने के साथ खानी पड़ सकती है जेल की हवा, जानिए क्या है नियम?

Income Tax Return: बहुत सारे लोग आखिरी तारीख तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का इंतजार करते हैं और कई बार किसी दिक्कत के चलते आईटीआर फाइल करना छूट जाता है. आप भी ऐसा करते हैं तो जरा संभल कर रहें. अगर आपने 31 जुलाई 2024 तक आईटीआर फाइल नहीं किया तो आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. ये तो सभी जानते हैं की देरी से आईटीआर भरने पर जुर्माना चुकाना होता है, लेकिन क्या आपको ये पता है कि कुछ मामलों में आपको जेल भी हो सकती है? आइए जानते हैं क्या हैं नियम और कब आपको जेल की सजा भुगतनी पड़ सकती है.

आयकर विभाग ने दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आयकर विभाग ने जानकारी दी है कि असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए 31 जुलाई से पहले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना होगा. इनकम टैक्स ने जानकारी दी कि आईटीआर फाइल करने से रिफंड से लेकर वीजा आवेदन और लोन लेने में मदद मिलती है. वहीं, अगर आईटीआर 31 जुलाई से नहीं भर पाते हैं तो धारा 234A के तहत ब्‍याज और धारा 234AF के तहत जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

क्या है नियम?

अगर आप किसी वजह से अपना ITR नहीं भर पाते हैं, तो लेट फाइन देना होगा. इनकम टैक्स के कानून अनुसार, लेट फाइन और टैक्स पर इंटरेस्ट के साथ 31 दिसंबर 2024 तक ITR फाइल किया जा सकता. इस तारीख के बाद ITR फाइल करने का मौका नहीं मिलेगा. अगर इसके बाद भी आप लापरवाही करते हैं तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कुछ कंडीशन कार्रवाई करेगा.

ये भी पढ़ें: जल्द लागू होने जा रहा है सैटेलाइट टोल सिस्टम, क्या कार के फास्टैग स्टीकर से मिलेगा छुटकारा, जानें Satellite Toll System से जुड़ी खास बातें

कितना लगेगा जुर्माना

अगर आप लेट ITR फाइल करते हैं, तो टैक्स पर इंटरेस्ट भी भरना होगा. लेट आईटीआर फाइल करने पर टैक्‍सपेयर्स को 5000 रुपये तक की तय पेनाल्‍टी देनी पड़ सकती है. वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि 31 दिसंबर 2024 तक ITR दाखिल नहीं करने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से टैक्सपेयर्स को नोटिस भेजा जा सकता है. इसके बाद टैक्सपेयर्स के टैक्स की राशि पर 50 से 200 फीसदी की पेनाल्टी लगाई जा सकती है.

हो सकती है 7 साल तक की जेल

इनकम टैक्स कानून के तहत ITR फाइल नहीं करने पर 6 महीने से लेकर 7 साल तक की जेल हो सकती है. हालांकि, इसके लिए कुछ शर्ते तय हैं. इनकम टैक्स विभाग सिर्फ ऐसे मामलों में मुकदमा कर सकता है, जब टैक्स की रकम 10,000 रुपये से अधिक हो. बता दें इनकम टैक्स इंडिया लगातार टैक्सपेयर्स को  ITR फाइल करने के लिए कह रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

17 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

33 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

35 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago