देश

तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद: पूर्व राष्ट्रपति Ram Nath Kovind ने जताई चिंता, मिलावट को बताया पाप

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट की खबरों पर देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि यह न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे देश में धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाता है.

रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा, ‘पिछले तीन-चार दिनों से तिरुपति तिरुमला प्रसादम (लड्डू) की मिलावट की खबरों से पूरे देश के लोगों को चिंता है. मैं इस विषय पर राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं जाना चाहता, लेकिन हिंदुओं के मन में प्रसाद के प्रति एक श्रद्धा होती है, जिसमें संदेह उत्पन्न होता है.’

पूर्व राष्ट्रपति ने क्या कहा

रामनाथ कोविंद ने अपने वाराणसी दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैं कल शाम के समय यहां आया, तो मुझे बाबा विश्वनाथ के दर्शन का सौभाग्य नहीं मिला. मैंने कान पकड़कर क्षमा भी मांगी और यह वादा किया कि अगली बार जरूर आऊंगा, लेकिन मेरे कुछ सहयोगियों ने मुझे रात में प्रसाद दिया. उस समय तिरुमला प्रसादम की बात मेरे मन में खटकी. मैं अकेला नहीं हूं, यह सभी श्रद्धालुओं के मन में उठता है.’

उन्होंने कहा, ‘यह हर मंदिर और तीर्थ स्थल की कहानी हो सकती है. मिलावट को हम अपवित्र मानते हैं, हिंदू शास्त्रों में इसे पाप कहा गया है. यह एक गंभीर विषय है, जो किसी एक स्थान से उत्पन्न नहीं होता, बल्कि यह एक विशेष चक्र है.’


ये भी पढ़ें: तिरुपति लड्डू विवाद पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान- अगर ये सच है तो दोषियों को हो फांसी की सजा


क्या है मामला

मालूम हो कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) ने पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार पर तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में चढ़ाए जाने वाली पवित्र मिठाई ‘तिरुपति लड्डू’ को बनाने में पशुओं की चर्बी सहित घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया था. मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘तिरुपति के लड्डू भी घटिया सामग्री से बनाए गए थे… उन्होंने घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया था.’ हालांकि वाईएसआरसीपी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने इन आरोपों से इनकार किया है.

लैब रिपोर्ट में हुई पुष्टि

दरअसल, राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के तहत सेंटर फॉर एनालिसिस एंड लर्निंग इन लाइव स्टॉक एंड फूड लैब की रिपोर्ट में हुए खुलासे में यह बात सामने आई है कि तिरुपति मंदिर में भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में पशु चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा है.

एनडीडीबी की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि तिरुपति मंदिर में भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में जानवरों के मांस की चर्बी और फिश ऑयल का इस्तेमाल किया गया. दावा किया गया है कि यह सब कुछ उस घी में इस्तेमाल किया गया है, जिसका उपयोग प्रसाद बनाने के लिए किया जाता है. इस प्रसाद का इस्तेमाल न सिर्फ भगवान को चढ़ाने के लिए किया गया, बल्कि भक्तों के बीच भी इसे बड़े पैमाने पर बांटा गया.

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

44 seconds ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

13 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

26 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

32 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

45 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

52 minutes ago