गृह मंत्री अमित शाह
Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में चुनावी रैलियां करने पहुंचे. उन्होंने पहली जनसभा मेंढर में, दूसरी थानामंडी में और तीसरी राजौरी में की. मेंढर में उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा- ईद और मुहर्रम के मौके पर गैस के 2 सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे.
जम्मू-कश्मीर के मेंढर में अमित शाह बोले, “भाइयों बहनों..जम्मू कश्मीर के विकास कार्यों में भाजपा सरकार कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. यहां किसानों के लिए सरकार 6 हजार रुपये भेज रही है. चुनाव में आप अपने भाजपा प्रत्याशी को जिताएं..तो ये 6 हजार की मदद को सीधे 10 हजार करवा देंगे”.
आमजन के लिए कई लोकलुभावने वादे करने के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन पर भी निशाना साधा. मेंढर में उन्होंने कहा- 90 के दशक में फारुक अबदुल्ला की मेहरबानी से कश्मीर में आतंकवाद आया. तब यहां बहुत गोलीबारी होती थी, क्योंकि यहां के आका पाकिस्तान से डरते थे. लेकिन अब पाकिस्तान नरेंद्र मोदी से डरता है.
उन्होंने कहा, “अब पाकिस्तान की हिम्मत नहीं है कि वह गोलीबारी करे. अगर गोलीबारी की तो मोदी गोली का जवाब गोले से देंगे.” उन्होंने कहा कि ये चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन सियासी परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव है. उन परिवारों ने पूरे जम्मू-कश्मीर में 90 के दशक से 2014 तक दहशतगर्दी फैलाई. 40 हजार युवा मारे गए. अब यहां के मतदाता उन्हें मौका क्यों दें.
भाजपा प्रत्याशियों के लिए आज अमित शाह ने मेंढर, थानामंडी और राजौरी के बाद पुंछ और अखनूर में भी जनसभा की हैं. यह शाह का 5 दिन में दूसरा कश्मीर दौरा है. इससे पहले 16 सितंबर को उन्होंने पाड्डर नागसेनी, किश्तवाड़ और रामबन में जनसभा की थी.
— भारत एक्सप्रेस
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…