खेल

‘टाइगर पटौदी’: एक आंख खोने के बावजूद जमाई क्रिकेट के मैदान पर धाक, 21 साल की उम्र में बने कप्तान और बदल दिया टेस्ट इतिहास

क्रिकेट के मैदान पर धाक तो कई खिलाड़ियों ने जमाई लेकिन मंसूर अली खान पटौदी अलग थे. ‘टाइगर’ के नाम से मशहूर ये भारतीय क्रिकेटर किसी पहचान का मोहताज नहीं. उनका नाम भारत के बेहतरीन टेस्ट कप्तानों में शुमार है. महज 21 साल 77 दिन की उम्र में कप्तानी कर उन्होंने सबसे युवा कप्तान होने का गौरव भी हासिल किया था. हालांकि, कई साल बाद यह रिकॉर्ड टूट गया.

एक आंख से भी मैदान पर छाए ‘टाइगर’

क्रिकेट जगत में ‘टाइगर पटौदी’ की धाक अलग थी. राजघराने से ताल्लुक रखने वाला यह क्रिकेटर मैदान पर जितना फोकस था, उतना मैदान के बाहर खुशमिजाज और जिंदादिल भी था. मंसूर अली खान को नवाब पटौदी जूनियर के नाम से भी जाना जाता था. हालांकि, एक हादसे में उन्होंने अपनी एक आंख गंवा दी थी. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और एक आंख से भी वो खतरनाक गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा देते थे.

व्यक्तिगत जीवन और लव स्टोरी

उनका जन्म 5 जनवरी 1941 को हुआ था और उन्होंने अपनी अंतिम सांस 22 सितंबर 2011 को ली थी. तब उनकी उम्र 70 साल थी. चलिए उनके संघर्ष भरे जीवन की कहानी जानते है. क्रिकेट के साथ-साथ पटौदी अपनी लव स्टोरी के लिए भी मशहूर हैं. उन्होंने शर्मिला टैगोर से शादी की थी. मशहूर एक्ट्रेस और सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष रह चुकीं शर्मिला से उनकी पहली मुलाकात उनके कोलकाता स्थित घर पर तब हुई थी, जब पटौदी अपने एक मित्र के साथ वहां एक कार्यक्रम में गए थे और यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी.

क्रिकेट करियर और रिकॉर्ड्स

1961 से 1975 के बीच मंसूर अली खान पटौदी ने भारत के लिए 46 टेस्ट मैच खेले. जिसमें उन्होंने 6 शतक और 16 अर्धशतक की मदद से 2,793 रन बनाए. पटौदी 46 में से 40 मैचों में टीम के कप्तान थे. उनकी कप्तानी में 9 जीत, 19 हार और 12 मैच ड्रॉ खेले गए. 1968 में उनकी कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विदेशी सरजमीं पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती थी.

टाइगर के नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में छठे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए एक टेस्ट मैच में सबसे अधिक गेंदों का सामना करने का रिकॉर्ड है. उन्होंने नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए 554 गेंदों का सामना किया था.

टाइगर 1962 में इंडियन क्रिकेटर ऑफ द ईयर व 1968 में विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए. 1969 में उनकी आत्मकथा ‘टाइगर टेल’ लॉन्च हुई थी. कुछ इस तरह एक आंख से खेलते हुए मंसूर अली खान ने क्रिकेट की दुनिया में काफ़ी नाम कमाया. पटौदी कभी रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं खेलते थे उनका एक ही लक्ष्य था टीम को जीत दिलाना.

ये भी पढ़ें- Viral Video: फैक्ट्री में कैसे बनते हैं पनीर मोमोज, वीडियो देखने के बाद खाने से पहले हजार बार सोचेंगे

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

43 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

56 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

2 hours ago