देश

अब क्या करेंगी ‘ममता दीदी’? एक साथ लगे दो बड़े झटके, विधायक गिरफ्तार तो सांसद ने दिया इस्तीफा… TMC पर टूटा मुश्किलों का पहाड़!

Mamata Banerjee party crisis: पश्चिम बंगाल की सियासत में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की तकलीफें (TMC crisis) बढ़ती जा रही हैं. ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी में विधानसभा चुनाव हार के बाद सब कुछ ठीक नहीं लग रहा है. पहले पार्टी के 80 में से 58 विधायकों के बगावती रुख और अब राज्यसभा सांसद सुखेंदु रॉय (Sukhendu Roy) के इस्तीफे के साथ ही टीएमसी के फायरब्रांड नेता जहांगीर खान (Jahangir Khan) की गिरफ्तारी ने ममता को पूरी तरह मुश्किल में डाल दिया है.

पहले ही दिया था इस्तीफे का संकेत

सुखेंदु शेखर रॉय ने चार दिन पहले ही यह संकेत दे दिया था कि वह राज्यसभा से इस्तीफा दे सकते हैं. 4 जून को उन्होंने कहा था कि लोकसभा और राज्यसभा के कुछ टीएमसी सांसद इस्तीफा दे सकते हैं. अब सबसे पहले उन्होंने खुद अपना इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने यह भी दावा किया था कि टीएमसी में नेता प्रतिपक्ष को लेकर असंतोष बढ़ रहा है. इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में और भी टीएमसी सांसद पार्टी से अलग हो सकते हैं.

इस सीट पर BJP को फायदा

बंगाल से राज्यसभा की कुल 17 सीटें हैं. इनमें से 13 पर टीएमसी और 3 पर बीजेपी के सांसद हैं. टीएमसी सांसद के इस्तीफे के बाद यहां एक सीट खाली हो जाएगी, जिस पर उपचुनाव कराया जाएगा. माना जा रहा है कि इस उपचुनाव में बीजेपी को राजनीतिक फायदा मिल सकता है, क्योंकि टीएमसी के अंदर मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं.


ये भी पढ़ें: TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, STF ने भागने से पहले दबोचा


नेपाल बॉर्डर से पकड़ा जहांगीर खान को

टीएमसी के नेता जहांगीर खान को जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है. उन्हें उत्तर बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास से पुलिस ने पकड़ा. पुलिस के अनुसार, कलकत्ता हाई कोर्ट ने 26 मई को उनकी गिरफ्तारी से जुड़ी अंतरिम सुरक्षा हटा दी थी. उनके खिलाफ दक्षिण 24 परगना के फाल्टा थाने में कुल सात केस दर्ज हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सीमा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया, हालांकि इस कार्रवाई की पूरी जानकारी अभी साझा नहीं की गई है. इससे पहले फाल्टा विधानसभा उपचुनाव में वे चौथे स्थान पर रहे थे. उन्होंने चुनाव से पहले अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की थी, लेकिन समय सीमा खत्म हो जाने के कारण उनका नाम ईवीएम में शामिल रहा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

6 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

7 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

35 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

46 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

50 minutes ago