Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, STF ने भागने से पहले दबोचा

Jahangir Khan arrested: पश्चिम बंगाल में STF ने TMC नेता और पूर्व विधायक जहांगीर खान को नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया. वह देश से भागने की कोशिश कर रहा था. गिरफ्तारी के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

TMC Jahangir Khan arrested

पश्चिम बंगाल के फलता से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक जहांगीर खान को STF ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि वह नेपाल बॉर्डर के पास से पकड़ा गया, जब वह देश से बाहर भागने की कोशिश कर रहा था.

जहांगीर खान को इलाके में एक प्रभावशाली और दबंग नेता के रूप में जाना जाता था. चुनाव के दौरान उसका नाम काफी चर्चा में रहा और उस पर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप भी लगे थे. स्थानीय स्तर पर उसके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई थीं. वह खुद को “पुष्पा” जैसे अंदाज में पेश करता था, लेकिन चुनावी मैदान से हटने के बाद भी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रही, जिसके चलते आखिरकार STF ने उसे पकड़ लिया.

क्यों किया जहांगीर खान को गिरफ्तार?

पश्चिम बंगाल में TMC नेता जहांगीर खान की गिरफ्तारी को STF की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. जांच एजेंसियां जहांगीर खान के और उसके जुड़े कथित नेटवर्क मामलों की जांच कर रही हैं. अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और पहले से दर्ज मामलों की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा. माना जा रहा है कि यह कदम राज्य में अपराध और राजनीतिक प्रभाव के बीच संभावित संबंधों पर रोक लगाने की दिशा में अहम हो सकता है. हालांकि, उसकी भूमिका और आरोपों की सच्चाई पूरी तरह साफ होने के लिए जांच और अदालत की प्रक्रिया का इंतजार करना होगा.


ये भी पढ़ें: आज INDIA ब्लॉक की ‘महाबैठक’: 23 दलों की मीटिंग, DMK-AAP ने बनाई दूरी, क्या विजय की पार्टी होगी शामिल?


“सोनार फाल्टा” बनाने का था उद्देश्य

चुनाव में नामांकन वापस लेते समय जहांगीर खान ने कहा था कि उनका मकसद फाल्टा में शांति बनाए रखना, सुरक्षा मजबूत करना और विकास को आगे बढ़ाना है. उन्होंने खुद को फाल्टा का स्थानीय निवासी बताते हुए कहा था कि उनका सपना क्षेत्र को “सोनार फाल्टा” बनाना है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री की ओर से विकास के लिए कई योजनाएं और विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं. इन्हीं कारणों को देखते हुए उन्होंने कहा था कि वे क्षेत्र के विकास और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता देते हुए चुनावी दौड़ से हट रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital