देश

कातिल दंपति की हर हरकत कैमरे में कैद; दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Delhi University Professor Murder Case: तनु/दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के एक प्रोफेसर की बेरहमी से हुई हत्या के मामले में पुलिस के हाथ एक बहुत बड़ी कामयाबी लगी है. इस पूरे मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश किसी और ने नहीं, बल्कि सोसायटी में लगे तीसरी आंख यानी सीसीटीवी (CCTV) कैमरे ने किया है.

पुलिस को मिले एक चौंकाने वाले सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पति-पत्नी वारदात वाले दिन प्रोफेसर के फ्लैट में आते और जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं. इसी पुख्ता सबूत के दम पर पुलिस ने कड़ियों से कड़ियां जोड़ीं और दोनों कातिलों की पहचान कर ली.

कत्ल के बाद दिल्ली से भागे

जांच में सामने आया है कि प्रोफेसर को मौत के घाट उतारने के बाद यह शातिर दंपति दिल्ली से रफूचक्कर हो गया था. आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की. आखिरकार, टेक्निकल सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल से धर दबोचा.

फिलहाल, दिल्ली पुलिस की टीम दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली आ रही है, जिसके बाद कोर्ट में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा और कत्ल की असली वजह का पता लगाया जाएगा.

CCTV फुटेज बना सबसे बड़ा गवाह

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रोफेसर के फ्लैट के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इस पूरे केस में सबसे अचूक और अहम सबूत साबित हुई है. वीडियो में इस दंपति की हरकतें बेहद संदिग्ध लग रही थीं. जब पुलिस ने फुटेज के समय और प्रोफेसर की मौत के वक्त का मिलान किया, तो शक यकीन में बदल गया.

इसके बाद पुलिस ने बिना वक्त गंवाए जाल बिछाया और दोनों को दबोच लिया. पुलिस को उम्मीद है कि दिल्ली लाकर होने वाली कड़ी पूछताछ में इस कत्ल के पीछे की पूरी साजिश और मकसद साफ हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: अब क्या करेंगी ‘ममता दीदी’? एक साथ लगे दो बड़े झटके, विधायक गिरफ्तार तो सांसद ने दिया इस्तीफा… TMC पर टूटा मुश्किलों का पहाड़!

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

1 minute ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

14 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

18 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago