देश

“टीएमसी बलात्कारियों को बचाने वाली पार्टी बन गई”, शहजाद पूनावाला बोले- आत्मनिरीक्षण दिवस मनाए तृणमूल

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तृणमूल कांग्रेस द्वारा 21 जुलाई के दिन को शहीद दिवस के तौर पर मनाने पर कटाक्ष किया. उन्होंने टीएमसी को एक खास सलाह दी.

तृणमूल कांग्रेस लेफ्ट से ज्यादा हिंसक- बीजेपी

शहजाद पूनावाला ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, तृणमूल कांग्रेस तो लेफ्ट दलों से भी ज्यादा हिंसक हो गई है और इसलिए उन्हें शहीद दिवस की बजाय आत्मनिरीक्षण दिवस मनाना चाहिए.

आगे बोले, टीएमसी कहती है कि 21 जुलाई को वे शहीद दिवस के रूप में मनाएंगे, शहीदों को याद करेंगे. आज याद करने का या शहीद दिवस मनाने का दिन नहीं बल्कि आत्मनिरीक्षण का दिन होना चाहिए. क्योंकि तृणमूल कांग्रेस ने लेफ्ट पार्टियों से भी ज्यादा हिंसक रूप अपनाया है,राज्य में राजनीतिक हत्याएं हुई हैं और हर चुनाव में राजनीतिक हिंसा देखने को मिली है.

“टीएमसी बलात्कारियों को बचाने वाली पार्टी”

उन्होंने बंगाल में महिलाओं के साथ हो रही ज्यादती का जिक्र किया. बोले, आज बंगाल में मां-माटी-मानुष नहीं बल्कि बम धमाके करने वाले,भ्रष्टाचार करने वाले और बलात्कारियों को बचाओ,यही टीएमसी सरकार का नारा बन चुका है. पूनावाला ने विपक्षी गठबंधन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार कहती है कि लेफ्ट फ्रंट की सरकार द्वारा किए गए अत्याचार के खिलाफ वे शहीद दिवस मना रहे हैं लेकिन इसी लेफ्ट फ्रंट के साथ वे दिल्ली में इंडी गठबंधन में क्यों है ? लेफ्ट के साथ रिश्ता तोड़िए.

यह भी पढ़ें- Budget Session 2024: सोमवार से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, मोदी सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago