देश

NEET Paper Leak Case: सीबीआई ने दो सॉल्वर समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एजेंसी की रडार पर कई कोचिंग सेंटर

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सीबीआई ने बिहार की राजधानी पटना से दो सॉल्वर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने नीट पेपर मामले में अब तक सात सॉल्वर को गिरफ्तार किया है. सीबीआई द्वारा पकड़े गए आरोपी रॉकी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं. अब तक की पूछताछ में सीबीआई को अहम सुबूत मिले हैं. इसके अलावा एजेंसी की रडार पर कुछ और परीक्षा सेंटर भी हैं.

पेपर सॉल्व करने वाली छात्रा गिरफ्तार

इससे पहले सीबीआई ने सॉल्वर गैंग से जुड़े पटना एम्स के चार मेडिकल छात्रों को बीते गुरुवार गिरफ्तार किया था. साथ ही रांची स्थित मेडिकल कॉलेज रिम्स की फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि कुमारी को हिरासत में लिया गया था. छात्रा इस सॉल्वर गैंग की सदस्य बताई जा रही है. आरोप है कि लीक हुए प्रश्नपत्र का उत्तर उसने ही तैयार किया था.

हजारीबाग से लीक हुआ था पेपर

सीबीआई को अब तक की जांच में बड़े सुराग हाथ लगे हैं. पता चला है कि नीट-यूजी का पेपर झारखंड के हजारीबाग से लीक हुआ था. साथ ही कुछ छात्र-छात्राओं को प्रश्नों के उत्तर भी रटवाए गए थे. बता दें कि इस साल नीट यूजी की परीक्षा 5 मई को हुई थी. परीक्षा में कई तरह की अनियमितताओं की खबर सामने आई. नतीजे आए तो कुछ सेंटर्स के कई अभ्यर्थियों को पूरे मार्क्स मिले. धांधली का मामला सामने आने पर जमकर हंगामा भी हुआ. इस पर राजनीतिक दल भी मुखर हैं.

यह भी पढ़ें- Budget Session 2024: सोमवार से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, मोदी सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

नीट यूजी पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड राकेश रंजन उर्फ रॉकी है. बताया जा रहा है कि उसका पटना और रांची के कई एमबीबीएस छात्रों और डॉक्टरों से संबंध है. उसी के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पटना एम्स के तीन एमबीबीएस छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago