यूटिलिटी

RBI की रिसर्च इंटर्न स्कीम में इंटर्नशिप करने का पाए सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे 35 हजार रुपये, यहां जानें कैसे

RBI Research Internship Scheme: केंद्र सरकार देश के नागरिकों के लिए समय-समय पर अलग-अलग तरह की योजनाएं लेकर आती है. जो कि नागरिकों के लिए लाभकारी साबित होती है. जिन लोगों को इंटर्नशिप करना होता है उनके लिए सरकार अलग-अलग संस्थानों में अलग-अलग स्कीमों के तहत जॉब ऑफर्स और इंटर्नशिप ऑफर्स निकालते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया यानी आरबीआई द्वारा भी युवाओं के लिए स्कीम चलाई जाती है.

जिसका नाम RBI रिसर्च इंटर्नशिप स्कीम है. इसके तहत युवाओं को आरबीआई में इंटर्नशिप करने का मौका दिया जाता है. साथ ही आपको इकोनॉमिक्स, बैंकिंग, फाइनेंस समेत कई क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने का मौका मिल सकता हैं. अच्छी बात तो ये है की इसमें विदेशी छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं इस स्कीम में किस तरह आवेदन किया जाता है.

किस तरह करें आवेदन

आरबीआई द्वारा चलाई जा रही इंटर्नशिप स्कीम युवाओं के लिए सीखने का एक सुनहरा मौका है. ऐसे युवा जो अपना कैरियर इकोनॉमिक्स, बैंकिंग या फाइनेंस में बनाना चाहते हैं. आरबीआई की स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास 3 साल की बैचलर्स डिग्री होना जरूरी है.

इसके साथ ही 1 साल की मास्टर्स भी जरूरी है या फिर बीटेक या बी ई डिग्री हो. आरबीआई की इस स्कीम के तहत साल में दो युवाओं का चयन किया जाता है जो 1 जुलाई और 1 जनवरी से शुरू की जाती है. हर साल इसके तहत 10 इंटर्न चुने जाते हैं. इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने की होती है. जिसे 2 साल तक बढ़ाया जा सकता है.

हर महीने मिलेंगे 35 हजार रुपये

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रिसर्च इंटर्नशिप स्कीम के तहत चुने गए इंटर्न को हर महीने 35 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जाता है. इंटर्नशिप करने की जगह आरबीआई हैडक्वाटर्स मुंबई है. इसके साथ ही आरबीआई को अधिकार होता है कि वह बिना किसी कारण बताएं एक महीने के नोटिस पर इंटर्नशिप को खत्म भी कर सकता है.

ये भी पढ़ें: अगर गाड़ी चलाते हैं तो गलती से भी ना करें ये भूल. NHAI वसूलेगा दोगुना Toll Tax, जानिए क्या है FASTag को लेकर नया नियम

2 साल तक बढ़ाया जा सकता है इंटर्नशिप

वहीं इसे 2 साल तक बढ़ाया भी जा सकता है. जिसमें 6 महीने की अवधि पर एक्टेंशन किया जा सकता है. बता दें कि आरबीआई ने अपनी स्कीम गाइडलाइंस में इस बात को भी सुनिश्चित किया है कि इंटर्नशिप के आधार पर युवाओं को आरबीआई में जॉब के लिए अप्लाई करने का ना कोई अधिकार मिलता है और ना ही वह इसका दावा कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

8 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

21 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

28 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

42 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

49 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

52 minutes ago