देश

Raksha Bandhan 2023: आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्योहार, सीएम योगी ने दी बधाई

Raksha Bandhan 2023: आज देश भर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुबह तक मुहुर्त होने के कारण भोर से ही बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचने लगी थीं, या फिर भाई अपनी बहनों के घर पहुंचने लगे. इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हुईं नजर आईं. भाई बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजारों में भी खूब चहलकदमी देखी जा रही है. मिठाई की दुकानों से लेकर गिफ्ट की दुकानों और ज्वैलर्स की दुकानों पर भारी भीड़ दिखाई दे रही है. बहनें अपने भाईयों के लिए सोने-चांदी की राखी की जमकर खरीदारी कर रही हैं. बहनें भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांध कर मिठाई खिला रही हैं तो भाई बहनों को तोहफा दे रहे हैं. यह सुंदर नजारा हिंदू धर्म को मानने वालों के हर घर में नजर आ रहा है.

बता दें कि इस बार अधिकमास (मलमास) होने के कारण रक्षाबंधन सहित सावन के सभी त्योहार देर से शुरू हुए हैं तो वहीं भद्रा के कारण रक्षाबंधन का पर्व 30 अगस्त की रात से मनाना शुरू हुआ है और अब 31 को मुहूर्त तो सुबह करीब 8 बजे तक था लेकिन आम-जनमानस भाई-बहन के त्योहार को पूरा दिन मना रहा है और घरों में जमकर खुशियां देखी जा रही हैं. मालूम हो कि 30 अगस्त को भद्रा सुबह 10:12 से लेकर रात्रि 8:58 तक लगी थी. तो इसीलिए 30 अगस्त की रात को 9 बजे से राखी का पर्व शुरू हुआ है जो कि, 31 अगस्त के दिन त्योहार मनाया जा रहा है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त 2023 को सुबह 11 बजे से शुरू हुई है जो कि श्रावण पूर्णिमा तिथि का समापन 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 07 मिनट पर हुआ है. ऐसे में उदया तिथि में पूर्णिमा मिलने के कारण 31 अगस्त के पूरा दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. हालांकि मान्यता है कि जिस दिन 6 घटी की पूर्णिमा मिलती है, रक्षाबंधन उसी दिन मनाया जाता है, ऐसे में 6 घटी की पूर्णिमा 30 अगस्त को ही मिली थी, लेकिन भद्रा होने के कारण इस दिन राखी का त्योहार नहीं मनाया गया. हालांकि उदया तिथि में पूर्णिमा मिलने के कारण 31 अगस्त को ही ज्योतिषाचार्यों ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाने की सलाह लोगों को दी थी. बता दें कि हिंदू धर्म में भद्रा जब लगी होती है जो किसी भी शुभ कार्य को नहीं किया जाता है. मान्यता है कि, इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने से वह सफल नहीं होता है.

ये भी पढ़ें- Bareilly News: स्कूली बच्चों के हाथ पर बंधी राखी को टीचर ने कैंची से काटा, कहा- स्कूल में नहीं होगा धर्म का प्रचार, परिजनों ने…

सीएम योगी ने दी शुभकामना

रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि, “भाई-बहन के प्रेम को समर्पित महापर्व रक्षाबंधन की सभी भाई-बहनों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! यह पावन पर्व हम सभी में एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव की भावना का संचार करे, यही कामना है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago