प्रतीकात्मक तस्वीर.
बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट होने के बाद से हिंदुओं पर अत्याचार काफी बढ़ गया है. सनातन धर्म से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. उनके मंदिरों को तोड़ा जा रहा है. हिंदुओं पर हो रहे इस अत्याचार के खिलाफ अब पूरी दुनिया में आवाज उठने लगी है.
जाग्रतो बांग्ला सौंपेगा ज्ञापन
इसी कड़ी में जाग्रतो बांग्ला की ओर से सनातनी तथा अन्य अल्पसंख्यको पर हो रहे अमानवीय अत्याचार तथा धार्मिक गुरुओं को झूठे आरोप में जेल भेजे जाने के विरोध में बांग्लादेश उप उच्चायुक्त को सौंपा जाएगा. जाग्रतो बांग्ला की ओर से आचार्य पवन त्रिपाठी, रंजन चौधुरी, सुभागत दास और निरंजन बोस आज बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त को सौंपेंगे.
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदू संतों की गिरफ्तारियों का विरोध, श्रीकृष्णनगरी मथुरा समेत सभी इस्कॉन मंदिरों में प्रदर्शन
जाग्रतो बांग्ला सनातनी प्रवासी बांग्ला भाषी समुदाय के लोगों की संस्था है, जो बांग्ला भाषा, साहित्य, संस्कार व संस्कृति का संरक्षण, विकास व प्रोत्साहन के लिए काम करती है. यह संस्था विश्व में बांग्लाभाषी लोगों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर विरोध तथा पीड़ितों को सहायता प्रदान करती है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…