देश

Tonk ATS Action: ढाबे से 20 वर्षीय युवक डिटेन, घर की तलाशी में ATM कार्ड-पासबुक और स्कूटी के पुर्जे जब्त

Tonk ATS Action: राजस्थान के टोंक में ATS की टीम द्वारा 20 वर्षीय युवक को डिटेन किए जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के धन्नातलाई स्थित एक ढाबे से युवक को शनिवार दोपहर कुछ लोग अपने साथ ले गए. इसके बाद युवक के घर पर भी तलाशी कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है. हालांकि, ATS या स्थानीय पुलिस की ओर से अब तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

ढाबे से युवक को साथ ले गई टीम

परिजनों के मुताबिक युवक की पहचान बासित के रूप में हुई है. उसके पिता हफीज धन्नातलाई में करीब एक महीने पहले शुरू हुए ढाबे का संचालन करते हैं और बासित भी उनके साथ काम करता है. हफीज का दावा है कि शनिवार दोपहर कुछ लोग सादे कपड़ों में ढाबे पर पहुंचे और उनके बेटे को अपने साथ ले गए. परिजनों के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन को पुलिस का बताया था. इसके बाद परिवार ने युवक के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए कोतवाली थाने और एसपी कार्यालय से संपर्क किया, लेकिन उन्हें तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी.

फोन पर हुई बात, फिर बंद हो गया मोबाइल

परिजनों का कहना है कि बाद में उनकी बासित से फोन पर बातचीत हुई. उसने खुद के घंटाघर पर होने की जानकारी दी थी. इसके कुछ समय बाद उसका फोन बंद हो गया. इसके बाद परिवार की चिंता बढ़ गई और उन्होंने युवक के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘आत्मनिर्भर भारत’ तक…! राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर अमित शाह का संदेश क्या?

घर की तलाशी में क्या मिला?

परिजनों के मुताबिक युवक को डिटेन किए जाने के बाद उसके घर पर भी तलाशी ली गई. इस दौरान कुछ ATM कार्ड, बैंक पासबुक और इलेक्ट्रिक स्कूटी के पुर्जे जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है. युवक के पिता हफीज का कहना है कि परिवार ने तलाशी और जांच के दौरान अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका बेटा किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल नहीं रहा है.

ATS की कार्रवाई की वजह पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि ATS ने युवक को किस मामले में डिटेन किया है और जांच के दौरान उसके घर से मिले बताए जा रहे सामान का मामले से क्या संबंध है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि युवक से किस तरह की पूछताछ की जा रही है. ATS और स्थानीय पुलिस की ओर से कार्रवाई के कारण, युवक की स्थिति और जब्त सामान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago