देश

Heavy Rain In UP: आफत बनी मूसलाधार बारिश, सड़कें बनी तालाब, लोगों ने धान रोपकर किया अनोखा विरोध

Heavy Rain In UP: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत तमाम इलाकों में रविवार रात से ही रो रही बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं. तो वहीं नाले भर गए हैं और तमाम घरों में पानी घुस गया है. सीतापुर में लोगों ने लापरवाह नगर निगम के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया और सड़क पर ही धान रोपने लगे. इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की तो वहीं कई जगहों पर कच्चे मकान गिरने से लोगों में खौफ भी देखा गया.

भारी बारिश से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तमाम सड़कें टूट गईं. मेदांता के सामने की रोड पूरी तरह से टूट कर बह गई तो वहीं सुबह-सुबह ही मंडलायुक्त रोशन जैकब मोहल्लों का हाल लेने के लिए गोमती बैराज पहुंचीं. इस दौरान जिलाधिकारी भी पहुंचे और मौके पर मुआयाना किया. वहीं लोहिया अस्पताल के बाहर भी पानी भर जाने के कारण मरीज व तीमारदारों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- UP News: “बच्चे पढ़ने में अच्छे हैं और अंग्रेजी बोलते हैं” अतीक की बहन ने मांगी उसके नाबालिग बेटों की कस्टडी, सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई

सीतापुर में रोपे गए धान

यूपी के सीतापुर में बारिश के चलते सड़क पर हुए जल भराव से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर ही धान रोपने का काम किया. इस बात की भी जानकारी सामने आ रही है कि, सड़कों की खस्ता हालत को देखते हुए स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान हैं और तमाम मागों के बावजूद सड़कें नहीं बनाई गई. शहर की नेपालापुर रोड लंबे समय से जर्जर है कई बार स्थानिक जनप्रतिनिधियों को सड़क की जर्जर हालत की स्थिति से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन ध्यान नहीं जा रहा है. नेपालापुर रोड पर कई विद्यालय स्थित है बच्चे भी चोटिल होते रहते हैं. कोई भी जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रहा है. जिससे नाराज होकर स्थानीय लोगों ने सड़क पर धान रोप कर विरोध जताया.

अमरोहा में डूबा नेशनल हाईवे

वहीं दो दिन से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते अमरोहा में नेशनल हाईवे भी तालाब बन गया. नेशनल हाईवे-9 पर चार से पांच फीट तक पानी भरने से छोटे वाहनों के निकलने में काफी संकटों का सामना करना पड़ा. वहीं देवरिया में करमहा गांव के मझना नाले में नहाने गई 09 वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई है तो उन्नाव-कानपुर में भी बारिश के चलते तमाम मोहल्ले जलमग्न हो गए. सीतापुर में बारिश के चलते विद्यालय का भवन गिरने से आस-पास के घरों में हड़कम्प मच गया. हालांकि स्कूल बंद था. पिछले चार दिनों से हो रही लगातार विकास खंड पिसावा के लौकी में बारिश हो रही है.

रामपुर में डूबा बीएसए कार्यालय

रामपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका की पोल खोल दी है. यहां बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) का ऑफिस ही तालाब में तब्दील हो गया है. कार्यालय पहुंचे सभी कर्मचारी रोड पर ही खड़े रहे.

सम्भल में मकान गिरने से एक बच्चे की मौत, गर्भवती सहित 6 लोग घायल

इसी तरह उत्तर प्रदेश के संभल में लगातार बारिश हो रही है. यहां गांव सलारपुर कला में बारिश के चलते एक कच्चा मकान गिर गया. मकान के मालवे में दबे एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि गर्भवती मां सहित 6 लोग घायल है. इस घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है. तो वहीं सूचना मिलने पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

11 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

19 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

37 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

43 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

53 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

54 minutes ago