Traffic Rules: अगर आप वाहन चलाते हैं तो सिर्फ ट्रैफिक नियम ही नहीं अपने अधिकार को भी जानना जरूरी है. वरना हर बार पुलिस की सीटी पर रुककर “माफी मांगने” का खेल चलता रहेगा.
गाड़ी आपकी, चाबी भी आपकी
ट्रैफिक पुलिस आपको रोक सकती है लेकिन आपकी गाड़ी की चाबी निकालने का अधिकार उनके पास नहीं है. अगर कोई ऐसा करे तो आप विरोध कर सकते हैं.
चेकिंग में सम्मान जरूरी है
पुलिस आपको गाली नहीं दे सकती है और ना ही हाथ उठा सकती है. ऐसा हो जाए तो तुरंत 112 पर कॉल करें और शिकायत दर्ज कराएं.
कागज नहीं, ऐप दिखाओ
अगर मूल दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं तो डिजिलॉकर (DigiLocker) या mParivahan ऐप में डिजिटल कॉपी दिखाना पूरी तरह से कानूनी है. इस ऐप का इस्तेमाल करते समय स्मार्ट बनें और स्मार्ट तरीके अपनाएं.
चालान कौन काट सकता है?
पहले सिर्फ सब-इंस्पेक्टर या उससे ऊपर के अधिकारी चालान काट सकते थे लेकिन अब नियमों में बदलाव हो गया है. फिर भी अगर कोई मनमानी करे तो आप सवाल पूछ सकते हैं.
हेलमेट या सीट बेल्ट नहीं लगाए तो क्या होगा?
हेलमेट या सीट बेल्ट नहीं लगाने पर जुर्माना तो लगेगा लेकिन गिरफ्तारी नहीं होगी. हां, अगर आप शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं तो VIP ट्रीटमेंट की उम्मीद मत रखिए सीधे थाने की सैर तो तय है.
महिला चालक के लिए खास नियम
रात 6 बजे के बाद पुरुष पुलिसकर्मी महिला चालक को नहीं रोक सकता. अगर कोई रोके तो आप उनसे ये पूछ सकते हैं कि क्या आपके टीम में कोई महिला अधिकारी है क्या?
ड्राइविंग सिर्फ क्लच, गियर और ब्रेक का खेल नहीं है. थोड़ा कानून का गियर भी डालिए. वरना हर मोड़ पर ‘Sorry Sir गलती हो गई’ बार-बार यही डायलॉग बोलना पड़ेगा. अब अगली बार जब भी आप सड़क पर निकलें तो आत्मविश्वास के साथ चलें. क्योंकि ये जानकारी ही आपको ताकतवर बनाती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

