दुनिया

PM मोदी ने की भारतीय रेल चालकों से मुलाकात, जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा के साथ सेंडाई पहुंचे

PM Modi In Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं. पीएम मोदी के जापान यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौते हो रहे हैं. इसी बीच जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने शनिवार को जेआर ईस्ट प्रशिक्षण ले रहे भारतीय रेल चालकों का अभिवादन किया.

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दो तस्वीरें पोस्ट की, जिनमें वे और प्रधानमंत्री मोदी जेआर ईस्ट में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय रेल चालकों से मिलते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा, “जेआर ईस्ट में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय रेल चालकों से मेरा नमस्कार.”

सोशल मीडिया पर साझा की मुलाकात की तस्वीरें

एक अन्य पोस्ट में वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ सफर करते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने सेंडाई जाने का जिक्र करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंडाई जा रहा हूं. मैं कार में साथ रहूंगा.”

पीएम मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट में जानकारी दी- “सेंडाइ पहुंच चुके हैं. प्रधानमंत्री इशिबा के साथ शिंकानसेन से इस शहर की यात्रा की.”

रक्षा-सुरक्षा, व्यापार समेत इन मुद्दों पर चर्चा

बता दें कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को जापान के टोक्यो पहुंचे, जहां वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं. दौरे के दौरान, जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया. दोनों नेता भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा को लेकर कई बैठक कर रहे हैं, जिसमें रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, डिजिटल प्रौद्योगिकी, पर्यावरण पर एक्शन और नवाचार जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है.

यह पीएम मोदी की 8वीं जापान यात्रा है, जो भारत द्वारा टोक्यो के साथ साझेदारी को दी जाने वाली अहमियत को दर्शाता है. पीएम मोदी ने आखिरी बार मई 2023 में जापान का दौरा किया था. वे और पीएम इशिबा ने जून 2025 में कनाडा के कनानास्किस में जी7 शिखर सम्मेलन और 2024 में वियतनाम के वियनतियाने में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी.

जापान में अपनी व्यस्तताएं पूरी करने के बाद, पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 25वें राष्ट्राध्यक्ष परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए चीन रवाना होंगे.

ये भी पढ़ें: दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जाएंगे जम्मू, बाढ़ से हुए नुकसान का लेंगे जायजा

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

14 minutes ago

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

30 minutes ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

52 minutes ago

बेंती कोठी में सजा हथियारों का विशाल दरबार, दशहरे पर राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन

Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…

54 minutes ago

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

2 hours ago