Maharashtra News: महाराष्ट्र के जलगांव में एक गंभीर रेल हादसा होने से टल गया. यह घटना आज तड़के 4:30 बजे बोदवड रेलवे स्टेशन के पास हुई. यहां गेहूं से भरा एक ट्रक बंद रेलवे फाटक को तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया. इसी दौरान अमरावती एक्सप्रेस तेज रफ्तार से वहां पहुंची.
ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसे को टालने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद ट्रक ट्रेन के इंजन से टकराया और लगभग 500 मीटर तक घसीटता चला गया.
स्थानीय लोगों के अनुसार, बोदवड रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक अब बंद कर दिया गया है, क्योंकि वहां नया पुल बन चुका है. हालांकि, स्थानीय वाहन चालकों को इस बदलाव की जानकारी नहीं थी. शुक्रवार सुबह एक ट्रक चालक ने बंद फाटक को तोड़ते हुए ट्रैक पार करने की कोशिश की, लेकिन वह इस बदलाव से अनजान था. तभी ट्रेन तेज रफ्तार से वहां पहुंच गई.
हादसे के दौरान ट्रेन के चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए. हालांकि, ट्रेन को पूरी तरह रोक पाना संभव नहीं हुआ, लेकिन चालक की तत्परता से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में न तो यात्रियों को कोई चोट आई और न ही रेलवे कर्मियों को नुकसान हुआ.
यह भी पढ़िए: महाराष्ट्र में हादसा- आग लगने की अफवाह से चलती रेल से कूदे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आए, 11 की मौत
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…